Skip to main content

Naradsamvad

Two police station incharges on line duty in Unnao | उन्नाव में दो थाना प्रभारी लाइन हाजिर: लापरवाही पर SP की कार्रवाई, फूल सिंह और राजेश्वर त्रिपाठी हटाए गए – Unnao News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
1 Min Read

[ad_1]

Ad image

उन्नाव7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
SP ने दो थाना प्रभारियों को लाइन हाजिर किया है। - Dainik Bhaskar

SP ने दो थाना प्रभारियों को लाइन हाजिर किया है।

उन्नाव में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बड़ी कार्रवाई की है। बेहटामुजावर थाने के इंस्पेक्टर फूल सिंह और अचलगंज के इंस्पेक्टर राजेश्वर त्रिपाठी को कार्य में लापरवाही और बढ़ते अपराध के चलते लाइन हाजिर कर दिया गया है।

ALSO READ  रामदेव का दावा: यूपी की राजनीति में ओवैसी की मौजूदगी से योगी आदित्यनाथ को होगा बड़ा फायदा

बेहटामुजावर थाने में पिछले दो साल से तैनात इंस्पेक्टर फूल सिंह के क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं और अपराधियों पर कार्रवाई न होने के कारण उन्हें हटाया गया है। उनकी जगह दरोगा मुन्ना कुमार को नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं, अचलगंज के इंस्पेक्टर राजेश्वर त्रिपाठी भी चोरी, लूट जैसी घटनाओं को रोकने में विफल रहे। क्षेत्र में बढ़ते अपराध और पुलिस की निष्क्रियता से जनता में आक्रोश बढ़ रहा था।

ALSO READ  बाराबंकी SP रवीना त्यागी ने सुनी जन शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

पुलिस विभाग में हड़कंप एक ही दिन में दो थाना प्रभारियों पर की गई इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। एसपी दीपक भूकर ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कर्तव्यों की अनदेखी करने वाले पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

ALSO READ  भीषण चक्रवात अरनब का आंध्र प्रदेश के तट पर टकराने का अनुमान, 25 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!