Skip to main content

Naradsamvad

बाराबंकी जिलाधिकारी ने आलापुर, सहित कई स्थानों का किया निरीक्षण

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
1 Min Read

 

Ad image

डीएम ने सड़क की पटरियों से अतिक्रमण हटाने के दिये निर्देश

एडिटर कृष्ण कुमार शुक्ल,नारद संवाद एजेंसी

बाराबंकी। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने गुरुवार को शहर के कई प्रमुख स्थानों का निरीक्षण कर सड़क पटरियों पर दुकानदारों द्वारा किये गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने अलापुर में निरीक्षण के दौरान देखा कि तमाम ठेला दुकानदारों द्वारा सड़क की पटरी पर अतिक्रमण करते हुए अपनी दुकानें लगा रखी है जिससे रास्ते में जाम की समस्या बनी रहती है। इस पर जिलाधिकारी ने ईओ नगरपालिका नवाबगंज को निर्देशित करते हुए कहा कि चिन्हाकिंत किये गए स्थान पर मिट्टी पटाई कराकर दुकानें सिप्ट कराई जाए। इसके बाद जेनेम्सा रोड पर लगने वाली सब्जी की दुकानों अन्यत्र विस्थापित किये जाने हेतु नए स्थल के चिन्हाकन के लिये कमरियाबाग, देवा रोड पर ओवरब्रिज के नीचे व मालगोदाम रोड निकट साईं मंदिर के पास के स्थलों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने ईओ नगरपालिका को निर्देशित करते हुए कहा कि सड़क पटरियों पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर जुर्माना लगाया जाए। इस मौके पर जॉइंट मजिस्ट्रेट आर जगत साईं, ईओ नगरपालिका नवाबगंज संजय शुक्ला, सीओ सिटी जगत कनौजिया सहित सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

ALSO READ  यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में MLC स्नातक और शिक्षक निर्वाचन के वोटों की गिनती शुरू
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!