Skip to main content

Naradsamvad

Woman injured in land dispute dies in Azamgarh | आजमगढ़ में जमीनी विवाद में घायल महिला की मौत: बाथरूम बनवाते समय पड़ोसियों से हुआ था विवाद, दर्ज हुआ मुकदमा एक आरोपी हिरासत में – Azamgarh News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
3 Min Read

[ad_1]

Ad image

आजमगढ़ में धक्का मुक्ति में महिला की मौत के बाद जांच करती फॉरेंसिक टीम।

आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के नगवा बेनी गांव में जमीनी विवाद के दौरान हुई धक्का मुक्की में एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची बिलरियागंज थाने की पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच में जुट

.

पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह पूरा मामला जमीनी विवाद को लेकर बताया जा रहा है। इस घटना में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ALSO READ  बाराबंकी एसपी रवीना त्यागी ने सात सब-इंस्पेक्टर्स को इंस्पेक्टर पद पर किया प्रमोट

घर का बाथरूम बनाते समय हुई घटना

आजमगढ़ जिले के बिलारी गंज थाना क्षेत्र की रहने वाली अमारी देवी 72 पत्नी रामप्रसाद रविवार को अपनी दीवाल जोड़ रहे थे। इसी दौरान अनिल पांडे अपने तीन और साथियों के साथ आए और धक्का मुखी करने लगे।

ALSO READ  बाराबंकी कोर्ट ने दुष्कर्म के दोषी को सुनाई उम्रकैद, 1.07 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया

इस धक्का मुक्की में हमारे देवी जमीन पर गिर गई और उन्हें गंभीर चोट लग गई। घटना के कुछ देर बाद ही महिला की मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुड़ गई वहीं डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

आजमगढ़ में महिला की मौत पर बोले एसपी ग्रामीण चिराग जैन।

आजमगढ़ में महिला की मौत पर बोले एसपी ग्रामीण चिराग जैन।

एसपी ग्रामीण बोले एक आरोपी हिरासत में

इस बारे में जिले के एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि घटना में शामिल एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।। यह घटना उसे समय हुई जब मृतक महिला अपने पति के साथ बाथरूम बनवा रही थी।

ALSO READ  बृजभूषण शरण सिंह का कांग्रेस पर हमला, बोले यूपी में सपा के सहारे ही टिकी है पार्टी

इसी दौरान अनिल पांडे अपने तीन अन्य साथियों के साथ आए और महिला के साथ धक्का मुक्की करने लगे। एसपी ग्रामीण ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत कार्डियक अटैक से होना बताया जा रहा है। घटना में जो भी लोग शामिल होंगे और जो दोषी होंगे। उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!