Naradsamvad

[post-views]

करंट लगने से 16 वर्षीय रोहिणी की मौत

 

 

 

राघवेन्द्र मिश्रा(नारद संवाद न्यूज एजेंसी)
सुबेहा। खाना बनाने के बाद फंखा चलाने गयी रोहिणी की करंट लगने से मंगलवार को मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक सुबेहा थाना क्षेत्र के गांव लोधी का पुरवा निवासी शंभू दयाल की बेटी रोहिणी(16) घरेलू बिजली की चपेट में आ जाने से मौत हो गयी है।बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह लगभग नौ से दस के बीच रोहिणी अपने घर मे खाना बना रही थी जिसके बाद गर्मी लगने के कारण वह पंखा चलाने गयी हांथों में पानी लगा होने के कारण शार्ट तार ने करंट मार दिया ,जिससे वह गिर गयी, जानकारी होने पर घर पहुँची रोहिणी की माँ ने जब देखा तो गांव वालों को जानकारी दी, तब तक रोहिणी की मौत हो चुकी थी, जानकारी होते ही सुबेहा थाना पुलिस मौके पर पहुँचीं ,हर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घर वालों कज रो-रो कर बुरा हाल है।

Loading

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1857401
Total Visitors
error: Content is protected !!