Naradsamvad

अज्ञात व्यक्ति ने कमरें में सो रहे व्यक्ति को खिड़की से गोली मारकर की हत्या मचा हड़कंप

 

कृष्ण कुमार शुक्ल,नारद संवाद 

 बाराबंकी।थाना बदोसराय क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मुरई मजरे मधनापुर में अरविन्द कुमार वर्मा पुत्र राम सागर व उनके बड़े भाई दोनों कमरे में सो रहे थे रात में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अरविन्द कुमार के सर मे गोली मार कर हत्या कर दी गयी। खेत में बने बाड़े में उनके माता पिता व भतीजी सो रही थी ,सुबह जब भतीजी ने घर आकर अरविन्द कुमार वर्मा को मृत अवस्था में देखा तो सभी लोगों को बताया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बदोसराय मे मु0अ0सं0 154/24 धारा 103(1) BNS वर्ष 2023 बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी दिनेश कुमार सिंह द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा, क्षेत्राधिकरी रामनगर आलोक कुमार पाठक तथा स्वाट/सर्विलांस टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

419528
Total Visitors
error: Content is protected !!