Skip to main content

Naradsamvad

जंपिंग झूले से गिरने पर किशोर की मौत परिजनों में मचा कोहराम

Vivek Shukla
1 Min Read

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी।जंपिंग झूला से गिरकर एक किशोर की मौत हो गयी इस हृदय विदारक घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के ग्राम बसंतापुर निवासी 14 वर्षीय विमलेश पुत्र अयोध्या अपने दोस्तों के साथ ग्राम हलबल पर में चल रहे छठ पूजा के मेला गया था। जहां पर जंपिंग झूला झूलते समय वह अचानक अनियंत्रित होकर जमीन पर गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद साथी उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूरतगंज लेकर गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। चार भाइयों में सबसे छोटे पुत्र की मौत हो जाने से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।

ALSO READ  Jio Platforms की धमाकेदार शेयर बाजार एंट्री, 21 फीसदी प्रीमियम के साथ बनी देश की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी
Ad image
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!