Skip to main content

Naradsamvad

उगते सूर्य को महिलाओं ने दिया अर्घ्य छठ पूजा हुआ संम्पन

Vivek Shukla
3 Min Read

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

व्रती महिलाओं को प्रसाद वितरित करते नगर अध्यक्ष रामशरण पाठक

Ad image

रामनगर बाराबंकी। चार दिनों तक चलने वाले लोक आस्था का महापर्व छठपूजा का समापन आज उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ। तहसील क्षेत्र के 19 से छठ घाटों पर लाखों महिलाओं और श्रद्धालुओं ने भगवान भास्कर और छठी मैया को अर्घ्य दिया। नहाय खाय से प्रारंभ होकर खरना, संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य तक चलने वाले इस पर्व में व्रती महिलाओं ने 36 घंटे तक निर्जला उपवास रखकर परिवार की मंगल कामना की। बीती शाम महिलाओं ने ढलते सूर्य को अर्घ्य दिया था, वहीं आज भोर में उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए नदी व तालाबों के किनारे आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। क़स्बा रामनगर के अटल उद्यान पार्क में सैकड़ो की संख्या में महिलाओं ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया इस मौके पर नगर अध्यक्ष रामशरण पाठक ने आए हुए श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।
सरयू नदी के किनारे तपेसिपाह सिसौंडा बड़नपुर में बनाए गए घाटों पर आधी रात से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गयी थी। महिलाओं ने छठ मैय्या के लोकगीत भी गाए। मंगलवार की सुबह पूरा घाट श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया। महिलाओं ने हाथों में सूप और पूजन सामग्री लेकर जल में खड़े होकर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। वहीं श्रद्धालु दूध, गन्ना और प्रसाद लेकर सूर्यदेव को नमन करते नजर आए।
रुक-रुक कर हो रही बारिश और ठंड के बावजूद व्रत धारियों का उत्साह देखने लायक था।सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा उपजिलाधिकारी गुंजिता अग्रवाल क्षेत्राधिकारी गरिमा पंत तहसीलदार विपुल कुमार नायब तहसीलदार विजय प्रकाश तिवारी थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय घूम घूम कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। सभी पूजा स्थलों पर बैरिकेडिंग लगा कर पुलिस के जवानों को तैनात किया था। कार्यक्रम को संपन्न कराने में एडीओ पंचायत अभय शुक्ला सचिव अमित मौर्य प्रधान सिसौंडा राजेश कुमार सुशील सुनील राकेश कुमार मनोज कुमार कन्धई यादव उप निरीक्षक वीरपाल सिंह शत्रुघ्न कांस्टेबल सुजीत सुनील पुनीत लगे रहे।

ALSO READ  कर्नाटक वोटर लिस्ट में बड़ा बदलाव, करीब 1 करोड़ नाम हटाए गए
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!