Skip to main content

Naradsamvad

छात्र छत्राओं की फर्जी हाजिरी पर भड़की एसडीएम, शिक्षकों को लगाई कड़ी फटकार

Vivek Shukla
2 Min Read

रामनगर बाराबंकी। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजिता अग्रवाल द्वारा क़स्बा के परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान विद्यालयों में भारी अनियमिताएं मिली। उपस्थिति रजिस्टर में शिक्षकों द्वारा छात्र-छात्राओं की फर्जी हाजिरी दर्ज की गयी थी, जिसे देखकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया, सम्बन्धितों को कड़ी फटकार लगाते हुए लिखित स्पष्टीकरण मांगा है। सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम गुंजिता अग्रवाल खंड शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्रा के साथ नगर पंचायत स्थित बालिका जूनियर हाई स्कूल पहुंचीं।यहां सहायक अध्यापक सिद्धार्थ प्रकाश मिश्रा कक्षा 7 और 8 की छात्राओं को एक ही कक्ष में संयुक्त रूप से पढ़ाते मिले। निरीक्षण में कक्षा 7 की मात्र 10 छात्राएं ही उपस्थित थीं, जबकि रजिस्टर में 26 की उपस्थिति दर्ज थी। विद्यालय में कुल 165 छात्राओं के सापेक्ष उपस्थिति रजिस्टर में 65 छात्राओं की उपस्थिति दर्शाई गई थी, परंतु मौके पर मात्र 33 छात्राएं ही मौजूद मिलीं। इस पर एसडीएम का पारा चढ़ गया। जब उन्होंने फर्जी अटेंडेंस लगाने का कारण पूछा, तो शिक्षकों ने उन्हें गुमराह करने की कोशिश की। इस पर एसडीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए शिक्षकों को सख्त फटकार लगाई और कहा, “मुझे बेवकूफ मत बनाओ।” निरीक्षण के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने छात्राओं से विषय संबंधित प्रश्न भी पूछे और शिक्षकों को शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने के निर्देश दिए। इसके बाद एसडीएम प्राइमरी स्कूल प्रथम पहुंचीं, जहां कुल 78 बच्चे पंजीकृत हैं। उपस्थिति रजिस्टर में 65 बच्चों की अटेंडेंस दर्ज थी, लेकिन मौके पर केवल 22 बच्चे ही मौजूद मिले। अन्य बच्चों के बारे में पूछने पर बताया गया कि वे घर चले गए हैं। निरीक्षण में यह भी पाया गया कि दो कक्षाओं में पांच क्लासें संचालित हो रही थीं, जबकि एक कक्ष को स्टोर रूम बना दिया गया था, जिसमें खाद्यान्न सामग्री रखी थीएसडीएम गुंजिता अग्रवाल ने बताया कि विद्यालयों की स्थिति बेहद खराब पाई गई है। संबंधित प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

ALSO READ  बाराबंकी के हैदरगढ़ में श्रीराम कथा के दौरान ब्लॉक प्रमुख आरती रावत का जोरदार स्वागत
Ad image
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!