Skip to main content

Naradsamvad

Negligence regarding vaccination campaign will not be tolerated in Saharanpur | सहारनपुर में टीकाकरण अभियान को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीएम बोले-टीकाकरण में लापरवाही बरतने पर स्कूल और मदरसों के रजिस्ट्रेशन होंगे रद – Saharanpur News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

डीएम मनीष बंसल मीटिंग लेते हुए।

सहारनपुर में 10 मई तक चल रहे बच्चों के टीडी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला प्रशासन सख्त हो गया है। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम मनीष बंसल की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में यह खुलासा हुआ कि जिले के कई सरकारी और प्राइवेट स्कूल एवं मदरसे अभियान में सहयोग

.

स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, दर्जनों स्कूलों और मदरसों ने न सिर्फ अभियान में सहयोग नहीं किया, बल्कि कुछ संस्थानों ने डीएम की बैठक में आना भी जरूरी नहीं समझा। डीएम बंसल ने इन शिक्षण संस्थानों की गैरजिम्मेदाराना रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे स्कूलों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए।

ALSO READ  बाराबंकी में देवा महोत्सव की मॉक ड्रिल के दौरान फायर ब्रिगेड की लापरवाही, वीडियो हुआ वायरल

उन्होंने कहा-बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले संस्थानों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि वे फील्ड में उतरकर व्यक्तिगत तौर पर स्कूलों और मदरसों से संपर्क करें और टीकाकरण कराएं।

ALSO READ  अमेठी में 1,480 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन संपन्न, अब दिवाली और छठ पूजा की सुरक्षा पर जोर

डीएम ने बैठक में यह भी बताया कि कई स्कूलों में अभी तक 10 से 16 वर्ष के बच्चों को टीका नहीं लगाया गया है, जबकि यह आयु वर्ग संक्रमण के प्रति संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि ऐसे स्कूल केवल खानापूर्ति कर रहे हैं और सरकारी आदेशों को गंभीरता से नहीं ले रहे।

डीएम ने अंत में यह भी कहा कि यदि अगले कुछ दिनों में स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो जिला प्रशासन खुद टीकाकरण टीम के साथ स्कूलों का दौरा करेगा और गैरसहयोगी संस्थानों के नाम सार्वजनिक किए जाएंगे।

ALSO READ  बाराबंकी में पेड़ से लटका मिला 19 साल के युवक का शव, परिजनों में मचा हड़कंप

बैठक में जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ.मुकेश कुमार, डीएमसी यूनिसेफ अमित शर्मा, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ.आनंद गौतम, बीएसए कु.कोमल, जिला विद्यालय निरीक्षक की प्रतिनिधि प्रतिभा समेत खंड शिक्षा अधिकारी और कई स्कूलों व मदरसों के नोडल अधिकारी मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!