Skip to main content

Naradsamvad

Waseem Ahmed topped the 12th board exams | 12वीं बोर्ड, वसीम अहमद ने किया टॉप: चंदौली जिले में 65.70% स्टूडेंट पास; टॉप 10 में लड़कियां अव्वल; देखें जिले का रिजल्ट – Chandauli News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
3 Min Read

[ad_1]

Ad image

रविकांत सिंह | चंदौली2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
चंदौली के वसीम अहमद। - Dainik Bhaskar

चंदौली के वसीम अहमद।

चंदौली के बाबा कीनाराम इंटर कालेज के छात्र वसीम अहमद ने यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। वसीम ने 500 में से 451 अंक हासिल किए हैं। वसीम की इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता कुर्बान अंसारी और शबाना बेगम बेहद खुश हैं।

अमरवीर इंटर कालेज धानापुर की छात्रा श्वेता यादव ने 442 अंकों के साथ जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। श्री भोलानाथ इंटर कालेज वोलीपुर शहाबगंज की राधिका कुमारी शर्मा 440 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। जनता जनार्दन इंटर कालेज डबरिया की शिवानी मिश्रा ने 439 अंक प्राप्त कर चौथा स्थान हासिल किया।

ALSO READ  बाराबंकी एसपी रवीना त्यागी ने सात सब-इंस्पेक्टर्स को इंस्पेक्टर पद पर किया प्रमोट

आदित्य नारायण राजकीय इंटर कालेज चकिया की आस्था यादव और भगवानदास इंटर कालेज एकौना के धीरज कुमार ने 436-436 अंक प्राप्त किए। श्री भोलानाथ इंटर कालेज के रूद्र प्रताप सिंह ने 435 अंक, आदित्य नारायण राजकीय इंटर कालेज की नीतू ने 434 अंक और नेशनल इंटर कालेज सैयदराजा की अंशिका गुप्ता ने 433 अंक प्राप्त किए। अमर शहीद इंटर कालेज शहीदगांव के सत्यम कुमार दसवें स्थान पर रहे, जबकि गांधी राष्ट्रीय इंटर कालेज सदलपुरा के विपीन कुमार ने 432 अंक प्राप्त कर ग्यारहवां स्थान हासिल किया।

ALSO READ  सीतापुर में अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी कार, तीन दोस्तों की मौत

जिले के टॉप-10 छात्रों की सूची

  1. दूसरा स्थान: श्वेता यादव – अमरवीर इंटर कॉलेज, धानापुर – 442 अंक
  2. तीसरा स्थान: राधिका कुमारी शर्मा – श्री भोलानाथ इंटर कॉलेज, वोलीपुर शहाबगंज – 440 अंक
  3. चौथा स्थान: शिवानी मिश्रा – जनता जनार्दन इंटर कॉलेज, डबरिया – 439 अंक
  4. पांचवां स्थान: आस्था यादव – आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज, चकिया – 436 अंक
  5. छठा स्थान: धीरज कुमार – भगवानदास इंटर कॉलेज, एकौना – 436 अंक
  6. सातवां स्थान: रूद्र प्रताप सिंह – श्री भोलानाथ इंटर कॉलेज, वोलीपुर शहाबगंज – 435 अंक
  7. आठवां स्थान: नीतू – आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज, चकिया – 434 अंक
  8. नौवां स्थान: अंशिका गुप्ता – नेशनल इंटर कॉलेज, सैयदराजा – 433 अंक
  9. दसवां स्थान: सत्यम कुमार – अमर शहीद इंटर कॉलेज, शहीदगांव – 432 अंक
  10. ग्यारहवां स्थान: विपिन कुमार – गांधी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, सदलपुरा – 432 अंक
ALSO READ  आजादी के बाद पहली बार सीधी जिले में दौड़ी ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और सीएम मोहन यादव ने किया उद्घाटन

मेहनत और लगन की उड़ान

इस वर्ष चंदौली जिले के छात्र-छात्राओं ने यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। चंदौली जिले से इंटर की परीक्षा में 18354 छात्र-छात्राओं को सफलता मिली हैं। चंदौली के सफल छात्रों का प्रतिशत 65.70 फीसदी हैं। टॉपर्स ने अपनी सफलता का श्रेय अनुशासित दिनचर्या, सतत अभ्यास और शिक्षकों की मेहनत को दिया है।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!