Skip to main content

Naradsamvad

Sambhal SP said- Jumme ki namaz will be held at 2.30 pm | संभल SP बोले- जुम्मा कम्युनिटी गैदरिंग, होली राष्ट्रीय त्योहार है: साल में एक बार आता है, 2:30 बजे होगी जुम्मे की नमाज – Sambhal News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
4 Min Read

[ad_1]

Ad image

सनी गुप्ता, संभल2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
संभल में होली एवं रमजान को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। - Dainik Bhaskar

संभल में होली एवं रमजान को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है।

संभल सीओ अनुज चौधरी के बाद एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि साल में होली का त्योहार एक बार आता है। जुम्मे की नमाज कोई विशेष पर्व नहीं है। बल्कि विशेष कम्युनिटी की गैदरिंग होती है। संभल में होली एवं रमजान सहित ईद के त्यौहार को शांतिपूर्वक संपन्न करने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है।

एसपी ने बताया कि दोनों समुदाय के लोगों के साथ 20 कमेटी की बैठक कर होली के त्यौहार को लेकर तैयारियां की गई है। 14 मार्च को शुक्रवार है और होली का त्योहार संपन्न होने के बाद 2:30 बजे जुम्मे की नमाज अदा की जाएगी। आपको बता दे कि रमजान माह का 14 मार्च को दूसरे शुक्रवार की जुम्मे की नमाज अदा की जाएगी।

ALSO READ  शाहजहांपुर में वाल्मीकि शोभायात्रा के दौरान डीजे के शोर से लोग परेशान, शोर से कांपने लगे शोरूम के शीशे

सीओ के बयान का साधु-संतों किया समर्थन

संभल सीओ अनुज चौधरी ने कोतवाली संभल में पीस कमेटी की बैठक के बाद कहा था कि साल में जुमा 52 बार आता है, होली और ईद का त्यौहार एक बार आता है। होली के रंग से अगर धर्म भ्रष्ट होता है या अन्य कोई परेशानी होती है। वह लोग घर में ही रहकर नमाज को अदा करें। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन की त्यौहारों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पैनी नजर है। किसी की भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

संभल सीओ के बयान का साधु-संत खुलकर समर्थन कर रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारा सीओ पहलवान है। पूर्व ओलंपियन ने अर्जुन अवार्ड है। उसकी भाषा भी पहलवान जैसी है तो कुछ लोगों को बुरा लग ही जाएगा।

बड़ा दिल होना चाहिए, रंग तो रंग है

ALSO READ  टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में मुंबई क्राइम ब्रांच पहुंची शाहजहांपुर, गांव में युवक और मां से की पूछताछ

सीओ अनुज चौधरी ने कहा, मेरा सीधा साफ-साफ ये कहना है कि मुस्लिम समुदाय में किसी को लगता है कि होली के रंग से आपका धर्म भ्रष्ट हो जाएगा…तो वो उस दिन ना निकले घर से। अगर निकले तो उसका इतना बड़ा दिल होना चाहिए कि भाई सब एक जैसे हैं। रंग तो रंग है।जिस तरह मुस्लिम पूरे साल ईद का इंतजार करते हैं, इसी तरह हिंदू होली का इंतजार करते हैं। होली रंग डाल के, मिठाई खिला के, बुरा ना मानो होली है… कहकर मनाई जाती है।

उन्होंने आगे कहा, ईद में भी लोग सेवईयां बनाते हैं, गले मिलते हैं। एक दूसरे के यहां जाते हैं। दोनों पक्ष हिंदू-मुस्लिम आप एक दूसरे का सम्मान करें। अनावश्यक किसी पर रंग न डालें। यह अपील हिंदू समुदाय के लिए भी है कि अगर कोई हिंदू समाज का आदमी रंग से बच रहा है तो उस पर भी न डालें।

माहौल बिगाड़ा तो समझ लेना होगी कार्रवाई

ALSO READ  कांग्रेस 27 अक्टूबर को मुरादाबाद में करेगी बड़ा राजनीतिक सम्मेलन, पश्चिमी यूपी में तैयारी तेज

सीओ अनुज चौधरी ने कहा- प्रशासन किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं करेगा। यदि कोई भी शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पिछले तीन महीनों में संभल में शांति भंग हुई थी, जिसे ध्यान में रखते हुए अब अतिरिक्त सतर्कता और निगरानी रखी जा रही है।

होली और रमजान के समय में ज्यादा सतर्कता बरतेंगे

सीओ ने कहा- पीस कमेटी की बैठक पिछले एक महीने से लगातार चल रही है, जिसमें हर स्तर पर शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए उपायों पर चर्चा की जा रही है। होली और रमजान के समय में ज्यादा सतर्कता बरती जाएगी, ताकि दोनों समुदायों के लोग मिलजुल कर त्योहार मनाएं और कोई भी अशांति का माहौल न बने।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!