Skip to main content

Naradsamvad

Fireworks on India’s victory in Champion Trophy in Sambhal | संभल में चैंपियन ट्रॉफी में भारत की जीत पर आतिशबाजी: तिरंगा हाथों में लेकर भांगड़े पर थिरके युवाओं ने मनाया जश्न – Sambhal News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
3 Min Read

[ad_1]

Ad image

सनी गुप्ता, संभल1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
संभल में चैंपियन ट्रॉफी में भारत की जीत पर आतिशबाजी। - Dainik Bhaskar

संभल में चैंपियन ट्रॉफी में भारत की जीत पर आतिशबाजी।

संभल में चैंपियन ट्रॉफी में न्यूजीलैंड को हराकर भारत की जीत पर युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भांगड़े पर थिरकते हुए नज़र आए। आतिशबाजी कर जश्न मनाया। क्रिकेट प्रेमियों ने कहा कि ट्रॉफी तो उसी दिन जीत गए थे जिस दिन पाकिस्तान को मैच हराया था, सबसे बड़ी जीत इस बात की है की चैंपियन ट्रॉफी की अगुआई पाकिस्तान कर रहा था और फाइनल जो है दुबई में खेला गया है।

ALSO READ  राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग की, दिल्ली रैली पर छिड़ा विवाद

रविवार को संभल की सदर कोतवाली संभल क्षेत्र के मौहल्ला कोट पूर्वी एवं मियां सराय के अलावा कस्बा बहजोई चंदौसी बबराला सहित ग्रामीण क्षेत्रों में क्रिकेट प्रेमियों ने भारत की जीत पर जश्न मनाया। आतिशबाजी की और हाथों में तिरंगा लेकर जुलूस निकालते हुए भांगड़े की धुन पर रखते हुए नजर आए। चैंपियन ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने चार विकेट से ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया। रोहित शर्मा ने सुमन गिल के साथ 100 रन की पार्टनरशिप की, विराट कोहली एक रन बनाकर ही आउट हो गए।

राहुल शर्मा ने कहा कि हम चैंपियन ट्रॉफी जीते हैं चौथी ट्रॉफी हमारे इंडिया में आई है इसलिए हम बहुत खुश हैं। बहुत अच्छा खेले हैं हमारे खिलाड़ी रोहित शर्मा बहुत अच्छा खेले सबसे बड़ी बात यह है कि हम चैंपियन ट्रॉफी तो उसी दिन जीत गए थे जिस दिन हमने पाकिस्तान से मैच जीता था। जीतने के बाद सबसे बड़ी बात यह है कि हमारा फाइनल पाकिस्तान में नहीं हुआ दुबई में हुआ यही सबसे बड़ी बात है।

गगन वार्ष्णेय ने कहा कि बहुत खुशी का माहौल है इंडिया चैंपियन की तरह खेला है चैंपियन की तरह सारी टीमों को धराशाई किया है। जीत तो हम पाकिस्तान को हराकर ही गए थे, पाकिस्तान को हमने पाकिस्तान की सरजमी से ही बाहर कर दिया, जिस चैंपियन ट्रॉफी की ऑर्गेनाइज पाकिस्तान थी, न वो फाइनल में थी और न फाइनल उसकी धरती पर था, पाकिस्तान को बाहर किया और इंडिया ने एक बार फिर पुनः हम सब का सिर फख्र से ऊंचा किया चक दे इंडिया।

ALSO READ  पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने सुरक्षाकर्मी को मंच से धक्का दिया, पूर्व डीजीपी ने बताया शर्मनाक

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!