Skip to main content

Naradsamvad

A youth who fired in a wedding procession in Ambedkar Nagar has been arrested | अम्बेडकरनगर में बारात में फायरिंग करने वाला युवक गिरफ्तार: स्टेज पर अवैध पिस्टल से कर रहा था फायरिंग, असलहा बरामद – Ambedkarnagar News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
1 Min Read

[ad_1]

Ad image

अम्बेडकरनगर7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
अम्बेडकरनगर में बारात में फायरिंग करने वाला युवक गिरफ्तार। - Dainik Bhaskar

अम्बेडकरनगर में बारात में फायरिंग करने वाला युवक गिरफ्तार।

अम्बेडकरनगर में पुलिस ने एक बारात में अवैध पिस्टल से फायरिंग करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। घटना अकबरपुर थाना क्षेत्र के लालपुर गांव की है। युवक का फायरिंग करते हुए वीडियो सामने आने पर पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

ALSO READ  मोकामा विधायक अनंत सिंह की जेडीयू से निष्कासन पर बोले तेजस्वी यादव, बताया अपनी भविष्यवाणी सच

एसपी केशव कुमार के निर्देश पर चल रहे अभियान के दौरान अकबरपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली। मुखबिर ने बताया कि लालपुर में अलीगंज से आई एक बारात में एक व्यक्ति अवैध पिस्टल से फायरिंग कर रहा है।

ALSO READ  कांग्रेस 27 अक्टूबर को मुरादाबाद में करेगी बड़ा राजनीतिक सम्मेलन, पश्चिमी यूपी में तैयारी तेज

थाना प्रभारी श्रीनिवास पांडेय के मुताबिक, दो पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में बारात में पहुंचे। उन्होंने देखा कि एक युवक स्टेज पर फायरिंग कर रहा था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सनी वर्मा बताया। वह अलीगंज थाना क्षेत्र के माधवपुर का रहने वाला है। तलाशी के दौरान उसके कमर से एक अवैध पिस्टल बरामद हुई। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।

ALSO READ  लखनऊ के सादतगंज में पार्किंग विवाद में खूनी संघर्ष, एक ही परिवार के तीन सदस्य गोली मारकर ढेर

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!