Skip to main content

Naradsamvad

Preparations for training of 771 police recruits started in Gonda | गोंडा में 771 पुलिस रिक्रूट्स की ट्रेनिंग की तैयारी शुरू: एसपी ने पुलिस लाइन का किया निरीक्षण, बैरक में व्यवस्थाओं को ठीक करने के दिए निर्देश – Gonda News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
1 Min Read

[ad_1]

Ad image

गोंडा1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
एसपी विनीत जायसवाल ने पुलिस लाइन का  निरीक्षण किया। - Dainik Bhaskar

एसपी विनीत जायसवाल ने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया।

गोंडा में पुलिस रिक्रूट्स की ट्रेनिंग की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड जल्द ही परीक्षा परिणाम जारी करेगा। इसी को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने रिजर्व पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। एसपी ने रिक्रूट्स के लिए आवासीय व्यवस्था, क्लासरूम, स्नानागार और शौचालय का जायजा लिया।

ALSO READ  लखनऊ में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में दो भाइयों की मौत, एक गंभीर घायल

गर्मी को देखते हुए आरटीसी बैरक में पर्याप्त संख्या में कूलर, पंखे और बल्ब लगाने के निर्देश दिए। साथ ही तख्त और पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। रिजर्व पुलिस लाइन गोंडा में कुल 771 रिक्रूट आरक्षी जेटीसी प्रशिक्षण में शामिल होंगे। इनमें 618 पुरुष और 153 महिला आरक्षी हैं। आरटीसी प्रशिक्षण के लिए 500 पुरुष रिक्रूट आरक्षी गोंडा में रहेंगे।

एसपी ने बैरक के आसपास घास की सफाई कराने और क्षमता से अधिक रिक्रूट्स को न रखने के निर्देश दिए। शौचालय और स्नानागार में उच्च स्तर की सफाई बनाए रखने को कहा कहते हुए सख्त निर्देश दिए है। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय, क्षेत्राधिकारी सदर शिल्पा वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ALSO READ  बाराबंकी में चलती कार में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे सीतापुर के पति-पत्नी

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!