Naradsamvad

[post-views]

बरसात में मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के लिए गांव में एंटी-लार्वा दवाओं का छिड़काव !

मरकामऊ में संक्रमण रोकथाम अभियान तेज !

रिपोर्ट :- नारद संवाद न्यूज़ एजेंसी

मरकामऊ (सिरौली गौसपुर):- बरसात के मौसम में बढ़ते संक्रमण और मच्छरों के प्रकोप को देखते हुए ग्राम पंचायत मरकामऊ में विशेष सफाई एवं छिड़काव अभियान चलाया जा रहा है। जनता सेवक अश्वनी कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में गांव की नालियों, जलभराव वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर एंटी-लार्वा दवाओं का छिड़काव कराया गया।

अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बारिश के दौरान गंदगी और रुके हुए पानी से मच्छर तेजी से पनपते हैं, जिससे डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने कहा, “ग्रामीणों को सुरक्षित रखना हमारी प्राथमिकता है, इसलिए पूरे गांव को संक्रमण मुक्त बनाने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।”

उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखें और कहीं भी पानी जमा न होने दें, ताकि बीमारियों को फैलने से रोका जा सके।

मरकामऊ गांव में नालियों और जलभराव वाले स्थानों पर एंटी-लार्वा दवाओं का छिड़काव करते कर्मी।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1272264
Total Visitors
error: Content is protected !!