वर्दी बरामद, मुकदमा वापस लेने का बना रहा था दबाव !
पत्रकार राघवेन्द्र मिश्रा
बाराबंकी:- थाना असन्द्रा पुलिस ने फर्जी वन दरोगा बनकर लोगों को धमकाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ललित यादव पुत्र रामगोपाल निवासी ग्राम गनेशपुर, थाना बाबा बाजार, जनपद अयोध्या के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी खुद को वन दरोगा बताकर एक व्यापारी पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा था। शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वन दरोगा की वर्दी भी बरामद की गई है।
इस संबंध में थाना असन्द्रा पर मु0अ0सं0 193/2026 के तहत धारा 205/318(4)/319(1) बीएनएस में मुकदमा दर्ज है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।