Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

बीआरसी में प्रधानाध्यापकों को श्रीअन्न का पाठ, बच्चों को जागरूक करने का आह्वान

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर, बाराबंकी। बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में शनिवार को बीआरसी रामनगर में समस्त प्रधानाध्यापकों का अभिमुखीकरण प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार के साथ राज्य सरकार के मिलेट्स पुनरुद्धार कार्यक्रम को विद्यालय स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने पर विशेष जोर दिया गया।नोडल अधिकारी कृषि डॉ. दलबीर सिंह ने प्रधानाध्यापकों को श्रीअन्न के पोषण, उत्पादन एवं स्वास्थ्य लाभों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यालयों में बच्चों को मोटे अनाज के महत्व से अवगत कराएं, जिससे उनमें पौष्टिक एवं संतुलित आहार के प्रति जागरूकता बढ़े। उन्होंने शिक्षकों से स्वयं भी अपने दैनिक भोजन में श्रीअन्न को शामिल करने की अपील करते हुए कहा कि स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ समाज की नींव रखता है।प्रशिक्षण के दौरान विभागीय अधिकारियों ने विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शैक्षणिक गतिविधियों के प्रभावी संचालन, शासन की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन तथा विद्यालय प्रबंधन से जुड़े विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया। साथ ही नवीन दिशा-निर्देशों के अनुरूप विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और बेहतर शिक्षण वातावरण तैयार करने पर बल दिया गया।इस दौरान प्रधानाध्यापकों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण में ब्लॉक शिक्षा विभाग के अधिकारी, प्रशिक्षक एवं बड़ी संख्या में प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1358967
Total Visitors
error: Content is protected !!