Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

यूरिया की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, खाद विक्रेता पर मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी। क्षेत्र में उर्वरक की कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह की स्वीकृति पर जिला कृषि अधिकारी राजितराम की तहरीर के आधार पर भैरमपुर स्थित एक खाद विक्रेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। जांच में निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर यूरिया बेचने, स्टॉक में गड़बड़ी तथा उर्वरक संबंधी नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर यह कार्रवाई की गई।एसडीएम आकांक्षा गुप्ता, नोडल अधिकारी डॉ. दलबीर सिंह व कृषि विभाग की टीम ने प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया। इस दौरान पीओएस मशीन पर सर्वर समस्या के कारण स्टॉक प्रदर्शित नहीं हो सका, लेकिन मौके पर 310 बोरी डीएपी मिली। वहीं आईएफएमएस पोर्टल के अनुसार प्रतिष्ठान पर 100 बोरी यूरिया और 128 बोरी डीएपी का स्टॉक होना चाहिए था। जांच में यूरिया का स्टॉक नहीं मिला।अधिकारियों के अनुसार किसानों के बयान और ऑनलाइन भुगतान के साक्ष्यों से यूरिया 500 रुपये प्रति बोरी की दर से बेचे जाने की पुष्टि हुई। एक किसान ने तीन बोरी यूरिया 500 रुपये प्रति बोरी खरीदने का लिखित बयान दिया, जबकि दूसरे किसान ने भी निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर खाद मिलने की पुष्टि की। ऑनलाइन भुगतान का विवरण भी जांच टीम को उपलब्ध कराया गया।निरीक्षण के दौरान स्टॉक में अनियमितता पाए जाने पर गोदाम में उपलब्ध उर्वरक को सील कर सुरक्षित अभिरक्षा में रखवा दिया गया। जांच में नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर भैरमपुर स्थित मैसर्स अब्दुल हाई खाद भंडार के संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए पुलिस को आगे की विधिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1358149
Total Visitors
error: Content is protected !!