Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
बाराबंकी सांसद तनुज पुनिया ने विद्युत विभाग के लिए अमित त्रिवेदी को सांसद प्रतिनिधि किया नियुक्त थाना क्षेत्र के अलग-अलग दो सड़क हादसों में पांच घायल चार जिला अस्पताल रेफर शिवलिंग लपेटे नाग देवता के दर्शन से मचा हड़कंप, ग्राम बिछलखा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ हैदरगढ़ की माटी के लाल को नमन ,#पंडित दादा सुंदरलाल दीक्षित की तृतीय पुण्यतिथि पर अटल पार्क में श्रद्धांजलि! मरकामऊ क्रिकेट टूर्नामेंट में रामनगर बना विजेता, गौरीकांत दीक्षित ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित बाराबंकी के बाबा पारस नाथ कालेज में महामंडलेश्वर हिमालयन योगी का आगमन, महंत बोधायन ने स्वागत सम्मान किया
[post-views]

Firing between AMU students, one dead | अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में 11वीं के छात्र की हत्या: एग्जाम देकर लौट रहा था; रास्ते में गोली मारी; लोग बोले- लगा पटाखे फूट रहे – Aligarh News

[ad_1]

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी कैंपस में 11वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह एग्जाम देकर घर लौट रहा था। रास्ते में उसे छात्रों के एक गुट ने घेर लिया। चाकू से कई वार किए। फिर गोली मार दी। गोली सीधे छात्र के पेट में लगी। वह जमीन पर औंधे मुंह गिर

.

आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर मौके से फरार हो गए। लोगों ने कहा- पहले लगा कि पटाखे फूट रहे हैं। शोर मचने पर बाहर आए तो देखा छात्र मृत पड़ा था।

पिता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीम बनाई है। आसपास के सीसीटीवी खंगाले गए हैं। घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की है।

3 तस्वीरें देखिए…

छात्र के पेट में गोली लगी, पुलिस उसे अस्पताल लेकर गई थी, जहां उसने दम तोड़ दिया। जमीन पर खून पड़ा था।

छात्र के पेट में गोली लगी, पुलिस उसे अस्पताल लेकर गई थी, जहां उसने दम तोड़ दिया। जमीन पर खून पड़ा था।

छात्र की मौत के बाद रोते परिजन।

छात्र की मौत के बाद रोते परिजन।

छात्र के पिता ने पुलिस को अज्ञात हत्यारों के खिलाफ शिकायत दी है।

छात्र के पिता ने पुलिस को अज्ञात हत्यारों के खिलाफ शिकायत दी है।

यूनिवर्सिटी के ABK स्कूल में पढ़ता था कैफ अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी कैंपस में 9 कॉलेज हैं, इनमें एक ABK स्कूल है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अलीनगर का रहने वाला मो. कैफ सर सैयद हमीद सीनियर सेकेंड्री स्कूल में 11वीं का छात्र था। शनिवार दोपहर वह स्कूल से घर जाने के लिए निकला था।

ABK स्कूल के पास पहुंचा तो वहां उसका कुछ छात्रों से विवाद हो गया। थोड़ी देर बाद बाद मारपीट हो गई। छात्रों ने कैफ पर चाकू से हमला कर दिया। मामला बढ़ा तो आरोपियों ने गोली चला दी। गोली सीधे कैफ के पेट में जा लगी, जिसके कारण वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर गया। यह देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस उसे जेएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची। जहां छात्र की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। वहीं, पुलिस ने घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं।

घटना के बाद एएमयू के प्रॉक्टर, उनकी टीम और पुलिस मौके पर पहुंची।

घटना के बाद एएमयू के प्रॉक्टर, उनकी टीम और पुलिस मौके पर पहुंची।

स्टूडेंट्स बोले- मुझे लगा पटाखे फूट रहे हैं

कॉलेज के स्टूडेंट्स ने बताया, वह लाइब्रेरी से लौट रहे थे। तभी गोलियों की आवाज सुनाई दी। पहले हमें लगा पटाखे फूट रहे हैं। फिर देखा लोग इधर-उधर भाग रहे हैं। मौके पर अफरा-तफरी मची हुई है। हम दौड़कर मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक लड़का ज़मीन पर गिरा हुआ था। उसके शरीर से खून निकल रहा था।

इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना कर दी। पुलिस के आने से पहले आरोपी फरार हो गए थे। आरोपी कौन थे, किस ओर भाग गए, यह नहीं पता। छात्रों ने यूनिवर्सिटी में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

परिवार के लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

परिवार के लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

मेरे बेटे की परीक्षाएं चल रहीं थीं कैफ के दादा मोहम्मद नईम ने कहा- मेरा बेटा पढ़ने में होशियार था। उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। उसकी परीक्षाएं चल रही थीं। मेरे बेटे की जिसने भी हत्या की है, उसे सजा मिलनी चाहिए। मुझे न्याय चाहिए।

AMU के प्रॉक्टर मोहम्मद वसीम अली ने कहा, घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। यूनिवर्सिटी प्रशासन पुलिस के साथ मिलकर पूरी जांच कर रहा है। हम हरसंभव कोशिश कर रहे हैं कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

पुलिस ने बताया कि दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। जिसमें एक छात्र को गोली मारी गई। उसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। घटना की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही सभी दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये तस्वीर छात्र मो. कैफ की है।

ये तस्वीर छात्र मो. कैफ की है।

आरोपियों की गिरफ्तारी को बनी 3 टीमें सीओ अभय कुमार पांडेय ने बताया, छात्रों के दो गुट के बीच झगड़ा और मारपीट हुई थी। जिसके बाद एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। इसमें एक छात्र घायल हुआ ओर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 3 टीमों का गठन कर दिया गया है। जल्दी ही आरोपी पुलिस की हिरासत में होंगे।

………………..

ये खबर भी पढ़ें-

’23 साल जहां नमाज पढ़ी, उस मस्जिद को अवैध बताया’:मस्जिद कमेटी का दावा- सरकारी नक्शे के मुताबिक निर्माण, एक इंच भी कब्जा नहीं

’26 साल पहले मेरे वालिद ने जिस मस्जिद को इतनी मेहनत से बनाया। 23 साल जहां नमाज पढ़ी, प्रशासन ने उसे गिराने से पहले हमसे एक बार नहीं पूछा। एक घंटे पहले बता दिया होता तो हम अंदर से सामान निकाल लेते। कुरान शरीफ, किताबें और कीमती सामान, सब मलबे में दब गया। इसके सदमे से मेरे बड़े भाई दुनिया से चले गए।’

ये कहते हुए शारिक अली भावुक हो जाते हैं। शारिक UP के कुशीनगर में मदनी मस्जिद की देखरेख करते हैं। प्रशासन ने 9 फरवरी को मस्जिद का एक हिस्सा अवैध बताकर ढहा दिया। ये कार्रवाई तब हुई, जब मस्जिद कमेटी नगर पालिका को इमारत का सरकारी नक्शा और कागजात दे चुकी थी। पढ़ें पूरी खबर

[ad_2]

Source link

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

467318
Total Visitors
error: Content is protected !!