Skip to main content

Naradsamvad

शुचितापूर्ण एवं नकलविहीन सम्पन्न हो यूपी बोर्ड परीक्षा : डीएम शशांक त्रिपाठी

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
1 Min Read

 

Ad image

 

 

 

 

 

संवेदनशील 18 परीक्षा केन्द्रों पर विशेष नजर रखने के दिये निर्देश

 

नारद संवाद एजेंसी एडिटर के के शुक्ल/राघवेंद्र मिश्र

बाराबंकी। जिलाधिकारी बाराबंकी, शंशाक त्रिपाठी ने पुलिस अधिक्षक दिनेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक / बोर्ड परीक्षा प्रभारी, इंद्रसेन के साथ कंट्रोल रुम परिषदीय परीक्षा-2025 कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी द्वारा यूपी बोर्ड की परिषदीय परीक्षा-2025 हेतु जनपद में बनाये गये 106 केन्द्रों के स्ट्रांग रूम का सिस्टम पर निरीक्षण किया तथा परिषदीय परीक्षा को शुचितापूर्ण एवं नकलविहीन सम्पन्न कराने हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक ओ0पी0 त्रिपाठी को निर्देश प्रदान किये। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी संवेदनशील 18 केन्द्रों विशेष नजर रखी जाए इन स्थानों पर एल0ई0डी0 से पृथक भी निरीक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सभी केन्द्रों के स्ट्रांग रुम के निरीक्षण हेतु रात्रिकालीन व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। सभी परीक्षा केन्द्रों को निश्चित संख्या अलग-अलग सिस्टम में निरीक्षण करने की व्यवस्था की जाए। परीक्षा केन्द्रों पर छात्राओं की तलाशी हेतु पुलिस अधीक्षक ने निर्देश प्रदान किये कि पृथक एवं अतिरिक्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

ALSO READ  शाहजहांपुर में दुर्गा मंदिर कॉरिडोर प्रोजेक्ट अधूरा, खराब निर्माण और अतिक्रमण बना बाधा
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!