Skip to main content

Naradsamvad

Doctor surrenders in Azamgarh assault case | आजमगढ़ में मारपीट के मामले में डाक्टर का सरेंडर: दो वर्ष पुराने मारपीट और गाली-गलौच के मामले में डाक्टर के विरूद्ध जारी हुआ था गैर जमानती वारंट – Azamgarh News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

आजमगढ़ कोर्ट ने मारपीट तथा गाली गलौच देने के लगभग दो साल पुराने मुकदमे में आरोपी डॉक्टर ने मंगलवार को एसीजेएम न्यायालय में सरेंडर किया। न्यायालय ने आरोपी डॉक्टर को बीस हजार रुपए के दो जमानत दाखिल करने पर रिहा कर दिया।

.

इस मामले में वादी मुकदमा आनंद राय एडवोकेट का आरोप है कि 1 दिसंबर 2022 के शाम 6:00 बजे डॉक्टर सतीश कनौजिया और सिधारी थाने के उप निरीक्षक संजय सिंह और दो अन्य लोगों ने उनके साथ गाली गलौज देते हुए मारपीट की थी। जिसके बाद इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया था। तब से लगातार डाक्टर कोर्ट ने हाजिर नहीं हो रहे थे। ऐसे में डाक्टर के विरूद्ध गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। इसी मामले में डाक्टर ने सरेंडर किया है।

ALSO READ  भारत 23 अक्टूबर 2028 तक बनाएगा खुद के डिजाइन और ब्रांड वाले स्मार्टफोन, अश्विनी वैष्णव ने किया ऐलान

डाक्टर के विरूद्ध जारी हुआ था गैर जमानती वारंट

इस मामले में अदालत ने मंडलीय अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डॉक्टर सतीश कनौजिया के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किया था। मंगलवार को डॉक्टर सतीश कनौजिया अपने अधिवक्ता के माध्यम से अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नंबर 13 कुंवर रोहित आनंद की अदालत में उपस्थित हुए। अदालत ने आरोपी डॉक्टर सतीश कनौजिया को जमानत दाखिल करने पर रिहा कर दिया। अदालत ने इस मुकदमे में सुनवाई के लिए अगली तिथि 28 अप्रैल तारीख नियत की है।

ALSO READ  यूपी मंत्री डॉ अरुण कुमार ने पीएम मोदी से मांगी पत्रकारों के लिए नेशनल रजिस्ट्रेशन पोर्टल की सुविधा

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!