[ad_1]
![]()
लखनऊ की आलमबाग पुलिस ने दो जहरखुरान को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों ने चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दम्माम से आए यात्री का सामान गायब कर दिया था।
.
इंस्पेक्टर आलमबाग कपिल गौतम ने बताया कि दो संदिग्ध युवकों को सीएनडब्ल्यू रोड पर टुनटुनिया फाटक के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान तहबरपुर आजमगढ़ निवासी मुनीर निषाद (28) पुत्र सीताराम और अहरौला आजमगढ़ निवासी शत्रुघन निषाद (22) पुत्र राम निहोर निषाद के रूप में हुई है।
दो ट्रॉली बैग और सामान बरामद किया
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो ट्रॉली बैग और गायब हुए अन्य सामान बरामद किए हैं। आरोपी लखनऊ के गंगा विहार कालोनी चिनहट में किराए का कमरा लेकर रहते थे। आसपास लगे सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से उनको ट्रेस किया गया। गैंग में शामिल एक अन्य की तलाश जारी है। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी बस स्टेशन पर रेकी करके राहगीरों को खाने-पीने की चीज में नशीली दवा (जहरखुरानी) मिलाकर सामान चोरी करने जैसा अपराध कर रहे थे। अभी मामलों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
क्या था पूरा मामला
सरायमीर के कमलापुर निवासी मो. कौसेन अरब के दम्माम में रहकर काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया था कि चार फरवरी को सुबह छह बजे वह अमौसी एयरपोर्ट से आजमगढ़ की बस पकड़ने के लिए आलमबाग बस स्टॉप आए थे। जहां उन्हें दो लोग मिले और अपनी बातों में फंसा लिया।
उन लोगों ने कहा कि वह भी सरायमीर जा रहे हैं और तीनों बलिया डिपो की बस पर सवार हो गए। अवध बस स्टॉप पर बस रुकने पर तीनों बस से उतरे। जहां एक युवक ने चाय पिला दी। चाय पीने के 15 मिनट बाद वह बेहोश हो गए। जब होश आया दो देखा दो ट्रॉली, एक हैंडबैग, तीन हजार रियाल और दो मोबाइल गायब थे। जब होश आया तो सरायमीर में थे।
[ad_2]
Source link









