Skip to main content

Naradsamvad

Deadly attack on teacher, condition critical | शिक्षक पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक: स्कूल से लौटते वक्त धारदार हथियार से किए कई वार, परिजनों ने 5 लोगों पर जताई शंका – Ayodhya News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

विजय पाठक| अयोध्या45 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अयोध्या के कोतवाली इनायत नगर में एक शिक्षक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। प्राथमिक विद्यालय मंझनपुर में तैनात शिक्षक उमाशंकर चौरसिया पर 10 फरवरी को स्कूल से घर लौटते समय कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया।

घटना डीएम इंटर कॉलेज भिटारी बाबा के पास हुई, जहां अज्ञात हमलावारों ने पहले शिक्षक को गालियां दी और फिर धारदार हथियार से कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल शिक्षक को परिवार वाले पहले सीएचसी मिल्कीपुर ले गए, फिर जिला अस्पताल और वहां से उन्हें सहारा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

ALSO READ  लखनऊ में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में दो भाइयों की मौत, एक गंभीर घायल

घायल शिक्षक के भाई ओंकार नाथ चौरसिया ने पुलिस को दी तहरीर में पांच लोगों पर शक जताया है। इनमें सीतापती पत्नी छेदीलाल की पत्नी, उनके बेटे संजय और सूरज, बेटी सोना, प्रदीप चौरसिया और हृदय राम शामिल हैं। ओंकार नाथ के मुताबिक, घटना से पहले सीतापती और उनके परिवार वालों ने जान से मारने की धमकी दी थी।

ALSO READ  बाराबंकी में चलती कार में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे सीतापुर के पति-पत्नी

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अमानीगंज अजय सिंह समेत कई शिक्षक मौके पर पहुंचे और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है, लेकिन मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

[ad_2]

Source link

ALSO READ  शाहजहांपुर में दुर्गा मंदिर कॉरिडोर प्रोजेक्ट अधूरा, खराब निर्माण और अतिक्रमण बना बाधा
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!