Skip to main content

Naradsamvad

Farmers are troubled by the irrigation crisis in Jaunpur | जौनपुर​​​​​​​ में सिंचाई की संकट से किसान परेशान: 35 नलकूप बंद होने से फसलों पर खतरा, डीएम से ट्यूबवेल की मरम्मत कराने की मांग – Jaunpur News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
1 Min Read

[ad_1]

Ad image

अंकित श्रीवास्तव| जौनपुर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
जौनपुर​​​​​​​ में सिंचाई की संकट से किसान परेशान। - Dainik Bhaskar

जौनपुर​​​​​​​ में सिंचाई की संकट से किसान परेशान।

जौनपुर के मछली शहर विकास खंड स्थित जरौना गांव में किसानों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है। गांव में नलकूप विभाग द्वारा स्थापित 35 एमएसजी ट्यूबवेल खराब हो चुके हैं। नहर का भी कोई विकल्प नहीं है, जिससे कई बीघा गेहूं की फसल बर्बाद होने के कगार पर पहुंच गई है।

ALSO READ  शाहजहाँपुर: महर्षि वाल्मीकि जुलूस का विरोध नहीं किया गया, केवल डीजे की आवाज कम करने की थी मांग

स्थानीय जज सिंह अन्ना के अनुसार, नलकूप विभाग की घोर लापरवाही के कारण ट्यूबवेल से पानी की आपूर्ति लगातार कम होती जा रही है। इससे खेतों तक पर्याप्त सिंचाई नहीं हो पा रही है। किसानों ने इस समस्या को लेकर खंड विकास अधिकारी को लिखित शिकायत की। लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

ALSO READ  भारतीय सेना की ताकत बढ़ाएगा नया डिफेंस पैकेज, 2.12 लाख करोड़ रुपये के हथियारों को मिली मंजूरी

परिस्थिति की गंभीरता को देखते हुए किसानों ने जिलाधिकारी दिनेश कुमार और मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की है। उनकी प्रमुख मांग है कि खराब पड़े सभी ट्यूबवेल की तत्काल मरम्मत कराई जाए। जिससे फसलों को बचाया जा सके। किसानों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो उन्हें भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ेगा।

ALSO READ  आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है चक्रवात अर्नब, 140 किमी की रफ्तार से चल रही हवाएं

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!