Skip to main content

Naradsamvad

लोधेश्वर एकेडमी महादेवा के बच्चों की प्रस्तुति ने लोगों का मनमोहा

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
1 Min Read

रिपोर्ट/अंजनी अवस्थी

Ad image

रामनगर बाराबंकी।76 वें गणतंत्र दिवस पर लोधेश्वर महादेवा में स्थित लोधेश्वर एकेडमी में प्रबंधक प्रदीप कुमार सिंह, प्रधानाचार्य चंद्रशेखर चौबे, मुख्य अतिथि निरंकार सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात बच्चों ने जलवा- जलवा, बम-बम भोले सहित कई देश-गीतों, राष्ट्रगीतओ पर सुंदर नृत्य ,नाटक आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। शिक्षा, नशा उन्मूलन,बेटी बचाओ बेटी पढाओ पर प्रेरक गीत बच्चों ने प्रस्तुत किए। राधा-कृष्ण गीत नृत्य व जलवा जलवा की प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन अंजनी कुमार अवस्थी व निर्देशन आयुषी शुक्ला ने किया। इस अवसर पर विद्यालय शिक्षिका ज्योति सिंह, गोल्डी सिंह, नाजरीन, राम प्रकाश, सत्य प्रकाश, प्रीती,माही,प्रतिमा मिश्रा समेत क्षेत्र के संभ्रांत जन व अभिभावक सहित छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।

ALSO READ  समाजवादी पार्टी में नए नेताओं के आने से यूपी की राजनीति हिली, अखिलेश यादव ने किया दावा
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!