Skip to main content

Naradsamvad

Car ran over teenage girls in Mathura | मथुरा में कार ने किशोरियों को रौंदा: एक किशोरी की मौत, दूसरी की गंभीर; राहगीरों की लगी भीड़ – Mathura News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

मथुरा में नव वर्ष 2025 को खुशहाल बनाने के लिए दो सगी बहने गोवर्धन गिरिराज परिक्रमा लगाने गईं। परिक्रमा लगाकर घर वापस लौटते समय हादसे का शिकार हो गई एक बहन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी बहन अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ाई लड़ रही है ।

.

गौरतलब है कि आज प्रातः नव वर्ष को खुशहाल बनाने के लिए तन्नू पुत्री भूरी निवासी पाली ब्राह्मण अपनी बहन पायल के साथ गिरिराज जी की परिक्रमा लगाने गोवर्धन आई थी । गिरिराज परिक्रमा लगाकर घर लौट रहीं थीं कि राधाकुण्ड बाईपास पर तहसील भवन के समीप छटीकरा की ओर से आ रही तेजगति बेकाबू कार ने दोनों बहनों को टक्कर मार दी।

ALSO READ  शाहजहांपुर में PET 2026 की पहली शिफ्ट की परीक्षा संपन्न, 68.88 प्रतिशत उम्मीदवार हुए शामिल

स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी भयानक थी कि तन्नू कार के नीचे फंस गई और सड़क पर काफी दूर तक घसीटती हुईं चली गई। इस दुर्घटना में तन्नू की मौत हो गई जबकि दूसरी बहन पायल अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ाई लड़ रही है।

सड़क पर खड़े थे वाहन

ALSO READ  अयोध्या राम मंदिर में 1 नवंबर से बदल रहे हैं दर्शन का समय, जारी हुआ नया शेड्यूल

इस हादसे को लेकर प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि राधाकुण्ड बाईपास पुलिस की लापरवाही से डग्गेमार वाहनों की पार्किंग में तब्दील है। वाहन से आने वाली बसें और स्थानीय टेंपो बाईपास मार्ग पर पार्क कराए जाते हैं।

ALSO READ  महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सीएम योगी ने दी बधाई, यूपी के सभी 75 जिलों में सार्वजनिक अवकाश घोषित

सड़क पर वाहन खड़े होने के चलते बाईपास पर अवैध रूप से खड़े वाहन हादसे के शिकार हो रहे हैं। घटनाक्रम के प्रत्यक्षदर्शी पवन भारद्वाज ने बताया मुखराई मोड़ से लेकर तहसील भवन तक बाईपास मार्ग पार्किंग में तब्दील है। सड़क पर खड़े वाहनों के चलते हादसे हो रहे हैं।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!