Skip to main content

Naradsamvad

Akash from Meerut killed a youth from Prayagraj | मेरठ के आकाश ने की प्रयागराज के युवक की हत्या: शराब पीने के दौरान हुआ था विवाद, गली में मिली थी खून से लथपथ लाश – Meerut News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
4 Min Read

[ad_1]

Ad image

आरोपी आकाश को पुलिस ने अरेस्ट कर जेल भेज दिया

मेरठ में 31 दिसंबर की सुबह हस्तिनापुर में हुई प्रयागराज के युवक सौरभ की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस हत्याकांड में एक आरोपी आकाश को अरेस्ट किया है।

.

बुधवार को पुलिस ने आकाश को अरेस्ट किया। पूछताछ में आकाश ने अपना जुर्म कुबूल लिया। उसने बताया कि शराब पीने के दौरान उसकी सौरभ से गालीगलौज और हाथापाई हुई थी। तभी गुस्से में आकर उसने सौरभ के पेट में चाकू मार दिया। इससे सौरभ की मौत हो गई। इसके बाद उसकी लाश को वहीं छोड़कर फरार हो गया था।

आरोपी ने बताई पूरी कहानी

इस हालत में मिली थी सौरभ की लाश

इस हालत में मिली थी सौरभ की लाश

पुलिस ने आरोपी आकाश शर्मा पुत्र मंग्गू शर्मा जो प्रभात नगर हस्तिनापुर मेरठ का रहने वाला है उसे अरेस्ट किया है। आरोपी के खिलाफ हस्तिनापुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।

ALSO READ  बाराबंकी के रामसनेहीघाट में दुर्गा पूजा की शुरुआत, टैलेंट हंट प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दम

आरोपी आकाश ने बताया कि 30 दिसंबर की रात वो प्रभात नगर मेन रोड पर ठेके में शराब पी रहा था। वहीं सौरभ भी शराब पी रहा था। बिना वजह सौरभ मेरे साथ गालीगलौज करने लगा। तभी मैं अपनी शराब खत्म कर कैंटीन से बाहर आकर गली में गया। तब सौरभ ने मुझे पीछे से ईंट मार दी। इसके बाद हम दोनों में गली में ही हाथापाई हो गई।

मेरे पास पहले से घरेलू चाकू था। गुस्से में मैंने वो चाकू सौरभ के पेट में मार दिया। उसे कई बार चाकू मारे। वो वहीं गिर पड़ा। इसके बाद मैं लाश को वहीं छोड़कर और चाकू पास की झाड़ियों में फेंककर फरार हो गया।

ALSO READ  कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026: भारत की शानदार शुरुआत, पुरुष और महिला दोनों टीमों ने दर्ज की जीत

गली में पड़ा मिला था शव

हस्तिनापुर में 31 दिसंबर की सुबह मंगलवार को उधम सिंह चौक के समीप मुख्य मार्ग पर स्थित शराब के ठेके के नजदीक गली में सुबह करीब पांच बजे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा दिखा। स्थानीय लोगों के अनुसार उन्हें लगा कि नशे में कोई व्यक्ति पड़ा होगा लेकिन जब बहुत देर तक उक्त व्यक्ति द्वारा कोई हरकत नहीं की गई तो इसकी सूचना थाना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने जांच की तो सामने आया कि व्यक्ति के पेट में चाकू से वार कर हत्या की गई है। उसका शव हस्तिनापुर में एक स्कूल के नजदीक गली में लाकर डाला गया। शव पड़ा होने से कॉलोनी के लोगों में भी हड़कंप मच गया।दिन निकलते ही हत्या की सूचना पर सीओ मवाना अभिषेक पटेल मौके पर पहुंचे। मृतक की शिनाख्त सौरभ निवासी प्रयागराज के रूप में हुई थी। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपी तक पहुंची।

ALSO READ  तिलक वर्मा के नाबाद अर्धशतक से भारत ने न्यूजीलैंड को हराया, सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त

हत्या में इस्तेमाल चाकू भी किया बरामद

एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने अनिल कुमार (सभासद) निवासी प्रभातनगर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी आकाश को हस्तिनापुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जम्बूद्वीप नहर के पास बस स्टैण्ड से गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने झाडियों से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया है।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!