Skip to main content

Naradsamvad

Two Killed In Collision Between Bus And Van – Barabanki News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
3 Min Read

[ad_1]

Ad image

Two killed in collision between bus and van

बड्डूपुर थाना क्षेत्र के टेडंवा नानकारी गांव में रोते-बिलखते मो. नईम के परिजन।   -संवाद

बाराबंकी। सड़क हादसों में रविवार को वृद्ध व युवक की माैत हो गई जबकि दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरे दिन दोनों परिवारों में कोहराम मचा रहा।

Trending Videos

गणेशपुर प्रतिनिधि के अनुसार बहराइच जिले के जरवल थाना क्षेत्र के धनराजपुर रेती हाता गांव निवासी कृपाराम (60) सोमवार सुबह आठ बजे साइकिल से गेहूं की फसल की रखवाली करने अहाता जा रहे थे। बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर चौकाघाट के पास गोंडा की तरफ से आ रही रोडवेज बस की टक्कर से वह गिर पड़े। इसके बाद उनके सिर को कुचलते हुए बस चल गई। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

ALSO READ  पूजा तिवारी बनीं शाहजहांपुर की एसडीएम, पहले ही प्रयास में पीसीएस परीक्षा पास कर संभाला कार्यभार

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कृपाराम का पुत्र ज्वाला प्रसाद मुंबई में किसी फैक्टरी में काम करता है। पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। एसएचओ अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बस छोड़ चालक फरार हो गया है।

ALSO READ  लखीमपुर खीरी के रिहान खान की समाज सेवा की चर्चा, गरीब बेटियों की शादी और इलाज में कर रहे मदद

बड्डूपुर थाना क्षेत्र के टेडंवा नानकारी गांव निवासी मो. नईम रविवार को गांव के निकट नहर कोठी चौराहे पर बाइक की सर्विस करवाने गए थे। वहां से मोबिल ऑयल लेने बाइक से बड्डूपुर गए। बड्डूपुर से लौटते समय लखनऊ-महमूदाबाद हाईवे पर मंगरीपुर गांव के पास सामने से आ रही वैन की टक्कर से घायल हो गए। वह हेलमेट नहीं लगाए थे।

स्थानीय लोग अस्पताल ले जाने लगे लेकिन सिर में गंभीर चोट के कारण रास्ते में ही मौत हो गई। वह कई सालों से सउदी अरब में रहकर नौकरी करते थे। फरवरी में उनकी शादी होनी थी।

ALSO READ  JDU ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी को छह साल के लिए पार्टी से निकाला

उधर, लोनीकटरा थाना क्षेत्र में भोला पुरवा निवासी अनिल कुमार (22) बड़े भाई सूरज के साथ बाइक से मंगलपुर दवा लेने जा रहे थे। दहिला-पोखरा मार्ग पर बड़वल गांव के पास बड़ी नहर के रबड़हिया पुल के समीप मौरंग लदे ट्रक से टक्कर हो गई। इससे दोनों घायल हो गए। अनिल को सीएचसी त्रिवेदीगंज से लखनऊ रेफर किया गया है। ट्रक छोड़ चालक फरार हो गया।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!