Skip to main content

Naradsamvad

Lord Ram’s Life Is Inspiring – Barabanki News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
1 Min Read

[ad_1]

Ad image

Lord Ram's life is inspiring

श्हार के जीआईसी ऑडिटाेरियम में श्रीराम कथा सुनते श्रद्धालु।  संवाद

बाराबंकी। जीआईसी ऑडीटोरियम में श्रीराम कथा के पांचवें दिन सोमवार को अतुल कृष्ण भारद्वाज ने धनुष भंग, परशुराम-लक्ष्मण संवाद एवं श्रीराम विवाह के रोचक प्रसंग सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

Trending Videos
ALSO READ  कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर बस्ती और अंबेडकर नगर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू, भारी वाहनों के रूट बदले

अतुल कृष्ण भारद्वाज ने कहा कि जिस संगठित शक्ति के बल पर वनवासी गिरिवासी बंधुओं ने आपत्तिकाल में हनुमान के नेतृत्व में धर्म की स्थापना और अधर्म के विनाश के लिए कार्य किया, उसी प्रकार सभी भेद-भावों से रहित होकर हम सबको जीवन में कुछ महान कार्य करने की ललक पैदा करनी चाहिए।

ALSO READ  ओवैसी को गलती से दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, सीओ पवन कुमार हटाए गए

उन्होंने कहा कि भगवान कण-कण में विराजमान हैं। प्रसंग को आगे बढ़ाते हुए व्यास जी ने कहा कि राजा जनक ने राजा दशरथ को बरात लाने का निमंत्रण भेजा। राजा दशरथ बरातियों सहित जनकपुरी पहुंचे। यह प्रसंग सुनकर श्रद्धालुओं ने खूब नृत्य किया।

ALSO READ  गुरु नानक जयंती पर बाराबंकी SP रवीना त्यागी ने गुरुद्वारे में मत्था टेका

इस मौके पर पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, पूर्व सांसद उपेंद्र रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, नगर पालिका अध्यक्ष शीला सिंह वर्मा व कथा के मुख्य संयोजक संतोष सिंह आदि मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!