Skip to main content

Naradsamvad

फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वाले स्कूल प्रबंधक व प्रधानाचार्य पर जालसाजी का मुकदमा

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
1 Min Read

[ad_1]

Ad image

VIDEO : Barabanki: फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वाले स्कूल प्रबंधक व प्रधानाचार्य पर जालसाजी का मुकदमा

बाराबंकी जिले के थाना सुबेहा भटगवां निवासी नसीम ने 21 सितंबर को आईजीआरएस पर शिकायत कर बताया था कि उसने वर्ष 2015 में पलिया के न्यू आइडियल पब्लिक कांवेंट स्कूल में कक्षा नौ में प्रवेश लिया था। वर्ष 2017 में हाईस्कूल की परीक्षा पास की।

स्कूल प्रबंधन की ओर से फर्जी प्रमाण पत्र देकर बोर्ड की गलती से बदलने की बात कहकर जल्द सही मार्कशीट दिलाने का आश्वासन दिया गया था। डीआईओएस के निर्देश पर जीजीआईसी प्रधानाचार्य पूनम कनौजिया ने मामले की जांच की, जिसमें पाया कि विद्यालय की मान्यता सीनियर सेकेंडरी तक ही है।

प्रमाण पत्र निर्गत करने वाली संस्था भारतीय विद्यालय शिक्षा संस्थान को यूपी बोर्ड के समकक्ष परीक्षा कराने के लिए मान्यता न होने की बात सामने आई। 20 नवंबर को डीआईओएस ओपी त्रिपाठी ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए पत्र लिखा था। करीब 40 दिन बीतने के बाद मामले में एसपी के आदेश पर प्रबंधक पवन कुमार द्विवेदी व उनकी पत्नी प्रधानाचार्य कालिंदी द्विवेदी पर केस दर्ज कर लिया गया है।

ALSO READ  बाराबंकी कोर्ट ने दुष्कर्म के दोषी को सुनाई उम्रकैद, 1.07 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया

ALSO READ  बाराबंकी में चलती कार में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे सीतापुर के पति-पत्नी

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!