Skip to main content

Naradsamvad

The Crossing Closes 120 Times In 24 Hours, There Is A Jam Throughout The Day – Barabanki News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

The crossing closes 120 times in 24 hours, there is a jam throughout the day

बंकी रेलवे क्राॅसिंग बंद होने पर बैरियर के नीचे से बाइक निकालता युवक।

बाराबंकी। दिन रविवार, दोपहर करीब 12 बजे का समय… बाराबंकी शहर को बंकी कस्बे से जोड़ने वाली रेलवे क्रॉसिंग बंद थी। बंकी कस्बे की ओर वाहनों की कतार लगी थी। लोग इंतजार में थे कि कब फाटक खुले और जाएं। 12.35 पर मालगाड़ी गुजरी तो राहत मिली, मगर पता चला कि अभी दो ट्रेनें और आएंगी। जाने की जल्दी में कुछ लोग बंद फाटक के नीचे से बाइक लेकर चार रेलवे लाइनों को पार कर रहे थे। ट्रेन किस पटरी पर कब आ जाए कोई पता नहीं।

Trending Videos
ALSO READ  उत्तर प्रदेश पुलिस ने मनाया पुलिस ध्वज दिवस, जवानों ने ली कर्तव्यनिष्ठा की शपथ

यह दृश्य केवल एक दिन या घंटे का नहीं है। शहर में बंकी रेलवे क्रॉसिंग हर आठ से 10 मिनट में बंद हो रही है। आधे घंटे में ही सात ट्रेनें गुजरीं। क्रॉसिंग के पास स्थित बाराबंकी रेलवे स्टेशन के अधीक्षक अरुण रायजादा ने स्वीकार किया कि राजधानी लखनऊ से गोरखपुर व गोंडा रूट के लिए इस क्रॉसिंग से 24 घंटे में 140 से 150 ट्रेनेें गुजरती हैं। ट्रेनें एक के बाद एक आती हैं तो देर तक बंद रखना मजबूरी है। अक्सर क्राॅसिंग पर जाम लगने से ट्रेनें रोकनी पड़ती हैं।

ALSO READ  गुरु नानक जयंती पर बाराबंकी SP रवीना त्यागी ने गुरुद्वारे में मत्था टेका

चिढ़कर बोले… सब दिखावा

यहीं पर मिले बंकी के संजीव बाजपेई ने बताया कि यहां कई बार मरीज अस्पताल नहीं पहुंच सके और जान चली गई। सांसद से लेकर विधायक तक से ओवरब्रिज की मांग की गई। लोकसभा चुनाव से पहले सर्वे का दिखावा हो रहा था, धरातल पर कुछ नहीं।

ALSO READ  कार्तिक पूर्णिमा पर यूपी के गंगा और सरयू तटों पर उमड़ी लाखों श्रद्धालुओं की भीड़

एक लाख की आबादी रहती है कैद

बंकी नगर पंचायत की एक लाख की आबादी अक्सर इस क्रॉसिंग के बंद होने पर मानो कैद हो जाती है। क्रॉसिंग का बंद यहां की दिनचर्या है। गाड़ियों की कतारों के बीच लोग जान जोखिम में डालकर बंद क्रॉसिंग पार करते हें। कई हादसे हो चुके हैं।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!