Skip to main content

Naradsamvad

4 दिन इंतजार करके थक गई पत्नी, किसान से बोली-तुमसे न हो पाएगा… उठाया बड़ा कदम, वजह सुन भन्ना जाएगा माथा

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
3 Min Read

[ad_1]

Ad image

हरदोईः उत्तर प्रदेश के हरदोई में पति-पत्नी के बीच अजीब वजह से झगड़ा हो गया. पत्नी अपने किसान पति से झगड़ने लगी. 4 दिन से इंतजार करते -करते वह थक गई. आखिरकार उसने आव देखा ने ताव और बैग भरकर बच्चों को लेकर अपने मायके चली गई. किसान ने सड़क पर अन्य किसानों से साथ खड़े होकर अपना दर्द सुनाया तो हरकोई हैरान रह गया. उसने कहा कि पिछले चार दिन से भटक रहा हूं, लेकिन खाद नहीं मिल रही. पत्नी भी खाद नहीं मिलने से नाराज हो गई. वो बच्चों को लेकर मायके चली गई.

ALSO READ  भारतीय वायु सेना की 94वीं वर्षगांठ पर वाराणसी और चंदौली में विंग्स ओवर गंगेज एयर शो, पीएम मोदी रहे मौजूद

हरदोई के टड़ियावां थाना इलाके में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है. यहां पर खाद न मिलने पर पत्नी अपने पति को छोड़कर मायके चली गई. पति विनोद कुमार वर्मा ने बताया कि वह खाद लेने के लिए चार दिन से दौड़ रहा है, लेकिन उसे खाद नहीं मिल पाई. जिसके चलते उसका पत्नी के साथ झगड़ा हुआ और उसकी पत्नी दो बच्चों को साथ में लेकर उसे छोड़कर मायके चली गई.

यह भी पढे़ंः UP पुलिस का रिजल्ट आते ही गांव में बजने लगे ढोल! हर कोई बांटने लगा मिठाई, वजह जान आप भी कह उठेंगे गजब

ALSO READ  वाराणसी में पीएम मोदी का भव्य रोडशो, गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन और IAF का एयर डिस्प्ले

टड़ियावां थाना इलाके के नीबूआई के रहने वाले विनोद कुमार वर्मा ने बताया कि टड़ियावां समिति पर वह खाद लेने के लिए चार दिन से लगातार चक्कर काट रहा है, लेकिन उसे खाद नहीं मिल पाई. जिसके चलते उसका पत्नी से झगड़ा हुआ और उसकी पत्नी दो बच्चों को साथ लेकर अपने मायके चली गई. पति के आपबीती बताने का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

बता दें कि, प्रदेश भर में खाद कि किल्लत होने की वजह से किसान परेशान हैं. कई जगहों पर पर खाद के लिए मारमारी तक हो रही है. तो वहीं, कई लोग खाद के लिए आपस में झगड़ा तक कर रहे हैं. किसानों को खाद लेने के लिए समितियों के बाहर पर लंबी-लंबी लाइन लगानी पड़ रही हैं. कहीं-कहीं तो पुलिस की मौजूदगी में खाद बांटी जा रही है. हरदोई में भी परेशान किसान चार दिन से लाइन में लग रहा है, लेकिन खाद नहीं मिला पाई. अब पत्नी नाराज होकर मायके चली गई है.

ALSO READ  उत्तर प्रदेश में 26 अक्टूबर 2026 को महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

Tags: Hardoi News, UP latest news, UP news

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!