Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
🔸सुबेहा में चला सघन चेकिंग अभियान, पुलिस ने नियम तोड़ने वालों को लगाई फटकार! श्रावण मास की तैयारियों को लेकर डीएम और एसपी ने किया लोधेश्वर महादेवा मंदिर का व्यापक निरीक्षण Rahul Gandhi’s Photo on Sanitary Pads? BJP-Congress Clash Ahead of Bihar Elections | Spotlight | स्पॉटलाइट- क्या सैनेटरी पैड्स पर है राहुल गांधी की तस्वीर: बिहार चुनाव से पहले क्यों यह बना मुद्दा, बीजेपी ने क्या डिलीट किया Delay in shifting the dargah, the time given by Sambhal administration is over | दरगाह शिफ्टिंग में देर, संभल प्रशासन का दिया समय पूरा: बारिश से फाउंडेशन में भरा पानी, सूखने के बाद आगे बढ़ेगा काम – Sambhal News India China Indian Ocean Dominance Strategy; Naval Base | Trade Economy | मंडे मेगा स्टोरी-चीन ने भारत को 9 जगहों से घेरा: भारत भी उल्टा जाल बुन रहा; हिंद महासागर में मची वर्चस्व की जंग में कौन आगे The water level of Ghaghra river is near the danger mark | घाघरा नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पास: बाराबंकी के संजय सेतु में दिखीं दरारें, नेपाल से छोड़े पानी से स्थिति गंभीर – Barabanki News
[post-views]

Akhilesh Yadav’s press conference | कुंदरकी में जमानत जब्त होने पर कहा- तांडव मचाया गया: अखिलेश ने कहा-90% लोगों की अंगुली में स्याही नहीं लगी, धांधली करके हराया – Uttar Pradesh News


यूपी उपचुनाव में कमजोर प्रदर्शन के बाद रविवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस कॉफ्रेंस की। उनके साथ मुरादाबाद की कुंदरकी सीट के प्रत्याशी हाजी रिजवान भी थे। मुस्लिम बहुल सीट पर हाजी रिजवान की जमानत जब्त हो गई थी। यहां भाजपा ने 31 साल बाद

.

मीडिया से बातचीत में हाजी रिजवान ने कहा-चुनाव में बड़े पैमाने पर धांधली की गई। 90% लोगों के हाथ पर स्याही भी नहीं लगी। वोट पड़ा होता तो एक लाख से जीतता। तांडव रचा गया। धांधली करके मुझे हराया गया।

वहीं, अखिलेश ने कहा कि संभल में जानबूझकर कर सुबह-सुबह सर्वे टीम भेजी गई। कई लोगों को चोट पहुंची है। दोबारा सर्वे क्यों कराया जा रहा था। जानबूझकर कर ऐसा किया गया कि चुनाव की धांधली और बेईमानी पर चर्चा न हो सके।

उन्होंने कहा कि सच्ची जीत लोक से होती है तंत्र से नहीं। निष्पक्ष जांच होगी तो पता चलेगा कि वोट किसने डाला। भाजपा जीत जश्न का नाटक था। बिना जमीर के जीने वाले खोखले होते हैं। पीडीए के अधिकारियों और कर्मचारियों को वहां से पहले ही हटा दिया था। जिनकी उंगलियों पर निशान नहीं हैं। उनके भी वोट डाले गए। चुनाव आयोग अपने दस्तावेज देखे, जब जांच होगी तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

सपा प्रमुख ने कहा कि ईवीएम की फॉरेंसिक जांच संभव हो तो ये भी पता चल जाएगा कि एक ही आदमी ने कितनी बार बटन दबाया। ये नए जमाने का इलेक्ट्रिक बूथ कैप्चरिंग है। डर से चुनाव की तारीख बदल दी थी। पेट की आग उसे कभी नहीं जीता सकती। जिसने रोजी रोटी छीन ली गई थी। निहत्थों पर बंदूक तानना कहां का लोकतंत्र है। भाजपा अगर ये सोच रही है कि पीडीए कमजोर होगा तो ये उसकी भूल होगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा की बुनियाद हिल चुकी है। सच ये है कि भाजपा को 5 परसेंट लोग भी वोट नहीं दे रहे, ये चुनाव निष्पक्ष नहीं था। बेईमानी से और धांधली से जीता गया। आप कार्यवाहक डीजीपी से आप क्या उम्मीद करोगे। चुनाव की धांधली पर बहस न हो, इसलिए संभल की घटना हुई।

अखिलेश ने कहा कि जिस तरह हिटलर ने अपने ट्रुपल बनाए हैं। उसी तरह इस सरकार ने प्राइवेट वर्दी में अपने लोगों को लगाया है। अधिकारियों को कागज पीछा नहीं छोड़ेंगे। कुंदरकी में अगला चुनाव एक लाख से ज्यादा वोट से जीतेगी। अभी तक के चुनाव में किसी पार्टी की स्ट्राइक रेट देखी है। चंडीगढ़ में आपने धांधली नहीं देखी ? ये नए तरह की लूट है। क्या बीजेपी के किसी कार्यकर्ता को रोका?

भाजपा के बूथ पर 90% वोटिंग सपा के बूथों पर 13% वोटिंग हुई। अभी तक अयोध्या की हार से उबन नहीं सके हैं। वो बेहाल हैं। वहीं, केशव मौर्य के लिए अखिलेश ने कहा-केशव किसी और से टाइप करवा रहे हैं।

अखिलेश की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर BJP ने ऑडियो वायरल किया: 25 लोग एफिडेविट लेकर लखनऊ आएंगे, जिसमें लिखा होगा कि उन्हें वोट नहीं डालने दिया गया उपचुनाव के नतीजों के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव आज मीडिया से बातचीत करेंगे। इसके पहले बीजेपी ने एक ऑडियो जारी करके अखिलेश को घेरा है। इस ऑडियो में दो लोगों के बीच बात हो रही है। इसमें एक व्यक्ति कह रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी का फोन आया था। कल सुबह 9 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस हैं। तुम्हें चलाना है। 25 लोगों को एफिडेविट लेकर, जिसमें यह लिखा हो कि वोट डालने नहीं दिया गया है। भाजपा प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा अखिलेश यादव को शर्म करना चाहिए l उन्हें समान रूप से हार जीत स्वीकार करना चाहिए।



Source link

Loading

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

2031070
Total Visitors
error: Content is protected !!