कूड़ा फेंकने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा, कई लोग घायल !
रिपोर्ट:- राहुल त्रिपाठी
बाराबंकी:- सिरौली गौसपुर क्षेत्र के खुर्दमऊ गांव में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां एक महिला और उसके परिवार के साथ मारपीट की गई। जानकारी के अनुसार दरवाजे पर कूड़ा पड़े होने को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गया। पीड़ित सिराजुन निशा का आरोप है कि पड़ोसी हसीना, जरीना और साकिब ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे महिला सहित पूरा परिवार घायल हो गया।
घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है, जिस पर पुलिस जांच में जुटी है। हालांकि पीड़िता का आरोप है कि अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है और उल्टा पीड़ित पक्ष को ही परेशान किया जा रहा है।























