Naradsamvad

[post-views]

संजय सेतु पर ट्रक-डीसीएम की भिड़ंत, चार घंटे जाम में फंसे रहे वाहन

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी। बांदा-बहराइच हाईवे स्थित संजय सेतु पर बुधवार देर रात सीमेंट लदे ट्रक और भूसा लदी डीसीएम की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में डीसीएम चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया।जानकारी के अनुसार बाराबंकी की ओर से बहराइच जा रहा सीमेंट लदा ट्रक संजय सेतु पर पहुंचा ही था कि सामने से आ रही भूसा लदी डीसीएम से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि डीसीएम का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। दुर्घटना के बाद पुल पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जाम के कारण हाईवे पर आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया।थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और यातायात व्यवस्था संभाली। बाद में क्रेन की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को पुल से हटाया गया। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद यातायात सामान्य कराया जा सका। हादसे के चलते देर रात तक हाईवे पर आवागमन प्रभावित रहा।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1263886
Total Visitors
error: Content is protected !!