Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

रामनगर में मिश्रा इलेक्ट्रॉनिक्स का शुभारंभ, आधुनिक घरेलू उपकरणों की मिलेगी सुविधा

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

युवा उद्यमी ने खोला मिश्रा इलेक्ट्रॉनिक्स, रामनगर में आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की नई सौगात

रामनगर बाराबंकी। कस्बा रामनगर के बदोसराय मार्ग पर यूनियन इंटर कॉलेज के निकट स्थित मार्केट में गुरुवार को मिश्रा इलेक्ट्रॉनिक्स का भव्य शुभारंभ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार और हवन-पूजन के बीच आयोजित कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष रामशरण पाठक ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया। उद्घाटन के अवसर पर बड़ी संख्या में व्यापारी, गणमान्य नागरिक और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष रामशरण पाठक ने कहा कि स्थानीय स्तर पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रतिष्ठानों के खुलने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर सेवाएं मिलती हैं और स्थानीय व्यापार को भी मजबूती मिलती है। उन्होंने कहा कि युवा उद्यमियों का आगे आकर रोजगार के नए अवसर सृजित करना समाज और क्षेत्र के विकास के लिए सकारात्मक संकेत है। उन्होंने प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संचालकों को शुभकामनाएं दीं।प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर हिमांशु मिश्रा उर्फ राज ने बताया कि मिश्रा इलेक्ट्रॉनिक्स में ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पंखे, वाशिंग मशीन, फ्रिज, इन्वर्टर, बैटरी सहित विभिन्न कंपनियों के आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक एवं घरेलू उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराने के साथ-साथ बिक्री उपरांत बेहतर सेवा देना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ग्राहकों की संतुष्टि और विश्वास को सर्वोच्च महत्व दिया जाएगा। कार्यक्रम में निर्मल मिश्रा, बसंत मिश्रा और इंदर लाल मिश्रा की विशेष उपस्थिति रही। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष रविकांत पांडेय, विवेक शुक्ला, समाजसेवी कमलेश पांडेय, अनिल अवस्थी, पवन ओझा, राजा, हरीश तिवारी, उपेंद्र नाथ द्विवेदी, मुकेश गुप्ता, शुभम सोनी समेत अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने प्रतिष्ठान संचालक को बधाई देते हुए सफल व्यवसाय की शुभकामनाएं दीं।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1339406
Total Visitors
error: Content is protected !!