Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

Barabanki News: छात्रवृत्ति के लिए परीक्षा देंगे 2996 बच्चे

[ad_1]

Ad image

बाराबंकी। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना के तहत 10 नवंबर को परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में 2996 बच्चे शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।

वर्ष 2025-26 के लिए राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना के तहत पात्रों के चयन के लिए अगस्त से सितंबर के मध्य आवेदन प्रक्रिया चली थी। इस योजना में आठवीं के छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था। सातवीं कक्षा में न्यूनतम 55 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण बच्चों को पात्र माना गया है। अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को पांच प्रतिशत अंकों की छूट दी गई है।

ALSO READ  सुप्रिया श्रीनेत ने राहुल गांधी पर गलत खबर चलाने वाले मीडिया चैनलों और BJP से मांगा माफीनामा

अभिभावकों की वार्षिक आय 3.50 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से जिले के 2996 बच्चों को योजना के तहत होने वाली परीक्षा के लिए पात्र पाया गया है। अब ये बच्चे 10 नवंबर को होने वाली परीक्षा में शामिल होंगे। इसके लिए नौ केंद्र बनाए गए हैं।

ALSO READ  हमीरपुर: पीएम आवास योजना में भ्रष्टाचार का आरोप, पार्षद ने मांगी 20 हजार की रिश्वत

जीआईसी बाराबंकी में 528, जीजीआईसी बाराबंकी में 576, जीआईसी बरौली जाटा में 384, जीजीआईसी सतरिख, शहर के अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामिया इंटर कॉलेज व देवा में 300-300, जमीलुर्रहमान गर्ल्स इंटर कॉलेज में 358 एवं किसान उच्च माध्यमिक विद्यालय इस्माईलपुर में 250 बच्चे परीक्षा देंगे।

ALSO READ  आगरा में मिशन शक्ति के तहत BBA छात्रा सुहानी शर्मा बनीं एक दिन की थाना प्रभारी

परीक्षा को लेकर सभी केंद्र प्रभारियों की जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू होकर दोपहर एक बजे तक चलेगी। परीक्षा में चयनित मेधावियों को छात्रवृत्ति के रूप में एक लाख रुपये की सहायता दी जाती है। डीआईओएस ओपी त्रिपाठी की ओर से सभी केंद्र प्रभारियों एवं अन्य संबंधित लोगों को पत्र भेजकर नकलविहीन परीक्षा कराने के निर्देश दिए गए हैं।

[ad_2]

Source link

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1609838
Total Visitors
error: Content is protected !!