Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

दिल्ली के रिंग रोड पर बेकाबू हुई DTC बस, पुलिसकर्मी सहित दो को कुचला

[ad_1]

Ad image

Delhi Road Accident News: दिल्ली में सड़क हादसों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. सोमवार देर रात ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. यह घटना दिल्ली के आउटर रिंग रोड स्थित मोनेस्ट्री मार्केट के पास की है. एक अनियंत्रित डीटीसी बस ने एक व्यक्ति और सिविल लाइन्स पुलिस कांस्टेबल को टक्कर मार दी. 

इस हादसे के दौरान बस डिवाइडर से जा टकराई. दर्दनाक हादसे की चपेट में आए दोनों व्यक्ति की मौत हो गई. डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया गया.

दिल्ली परिवहन निगम का बस चालक विनोद कुमार निवासी गाजीपुर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. बस चालक के मुताबिक बस खराब हालत में थी. बस में डीटीसी के एक डीओ को छोड़कर कोई यात्री नहीं था. पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है. 

इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने घटनास्थल पर एफएसएल टीम को भी बुला लिया. एफएसएल की टीम ने मौके का मुआयना का कुछ सबूत इकट्ठे किए हैं. 

अभी तक की जानकारी के मुताबिक यह घटना सोमवार रात करीब 10 बजे डीटीसी बस रिंग रोड पर मॉनेस्ट्री की तरफ से आ रही थी. बस की स्पीड काफी ज्यादा थी. बस मॉनेस्ट्री के पास लोहे के बहुत बड़े पोल को टक्कर मार दी. पोल के पास एक शख्स खड़ा था जो इसकी चपेट में आ गया. 

डीटीसी के ड्राइवर विनोद ने बस को नहीं रोका बल्कि चलते हुए करीब 100 मीटर आगे तक ले गया और वहां पर बैरिकेड पर तैनात कांस्टेबल विक्टर भी इस बहुत बड़े लोहे के पोल की चपेट में आ गया, जिससे उसकी भी मौके पर मौत हो गई. इस घटना के दौरान बस डिवाइडर के ऊपर चढ़ गई. 

दिल्ली के जहांगीरपुरी में मंदिर में पथराव, दो गुटों में झड़प का सीसीटीवी आया सामने, पुलिस ने क्या बताया



[ad_2]

Source link

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1585162
Total Visitors
error: Content is protected !!