Skip to main content

Naradsamvad

Barabanki News: 11.22 करोड़ से सुधरेगी जलापूर्ति व्यवस्था

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

हैदरगढ़ (बाराबंकी)। ब्लॉक क्षेत्र त्रिवेदीगंज की बहुता और सोनिकपुर ग्राम पंचायत में पुनर्गठन पेयजल योजना के तहत करीब 11.22 करोड़ की लागत से पेयजल आपूर्ति के इंतजाम किए जाएंगे। इस योजना के तहत गांव में पाइप लाइन बिछाने के साथ ही पानी की टंकी, पंप हाउस व सोलर पैनल लगाने के साथ भूजल स्तर बनाए रखने के लिए वॉटर रिचार्ज यूनिट का निर्माण होगा।

ALSO READ  सुप्रीम कोर्ट का आदेश: तिरुपारंकुंड्रम पहाड़ी पर कार्तिक दीपम दीप जलाया गया

ब्लॉक त्रिवेदीगंज की बहुता ग्राम पंचायत में पानी की सप्लाई के लिए करीब 30 साल पहले टंकी का निर्माण कराकर पाइप लाइन बिछाई गई थी। कई साल से यहां जलापूर्ति की समस्या बनी हुई थी। पुनर्गठन पेयजल योजना के तहत पांच करोड़ 95 लाख रुपये की लागत से नई टंकी का निर्माण कर पूरी पंचायत में पाइप लाइन बिछा कर घरों में कनेक्शन दिए जाएंगे। इसके अलावा नलकूप, पंप हाउस, बाउंड्रीवॉल, वाटर रिचार्ज यूनिट व 20 किलोवॉट विद्युत उत्पादन के लिए सोलर पैनल भी लगाए जाएंगे।

ALSO READ  मंकपुर में ट्रैक्टर-ट्रेलर की टक्कर से दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

वहीं सोनिकपुर पंचायत में दो दशक पहले बनी टंकी से वर्षों से पेयजल आपूर्ति ठप थी। यहां पांच करोड़ 27 लाख रुपये से टंकी, पाइप लाइन, नलकूप समेत अन्य निर्माण कराए जाएंगे। कार्य पूरा होने के बाद करीब 15 हजार आबादी को स्वच्छ पेयजल मिल सकेगा।

जल निगम ग्रामीण के सहायक अभियंता आर्यन सिंह ने बताया कि दो दशक पहले की बंद हो चुकी पेयजल योजना वाली पंचायतों में पुनर्गठन योजना के तहत निर्माण कराया जा रहा है। दोनों पंचायतों में मार्च 2025 तक सभी निर्माण पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है।

ALSO READ  लखीमपुर में महिलाओं के सम्मान के लिए निकली रैली, हिंसा के खिलाफ जगाया जागरूकता

नहीं मिल रहा पानी

ब्लॉक त्रिवेदीगंज के मोहम्मदपुर में डेढ़ दशक पहले निर्मल भारत योजना से टंकी का निर्माण हुआ था। ग्रामीणों को सप्लाई का पानी नहीं मिला। दो साल पहले पुनर्गठन योजना के तहत यहां दोबारा निर्माण कार्य कराए गए थे। इसके बाद भी अक्सर महीनों तक सप्लाई ठप रहती है। अधिकारियों ने बताया कि बिजली का वोल्टेज घटने-बढ़ने से पंप फुंक गया है।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!