Skip to main content

Naradsamvad

Amethi News: साहब…पांच साल से लगा रहा चक्कर, नहीं हुई इंटरलॉकिंग

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
4 Min Read

[ad_1]

Ad image

अमेठी सिटी। जिले में शनिवार को अवकाश होने के कारण सोमवार को फरियादियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराए जाने को लेकर सभी तहसील परिसरों में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। अमेठी तहसील परिसर में डीएम निशा अनंत व एसपी अनूप सिंह, गौरीगंज में एडीएम अर्पित गुप्ता, मुसाफिरखाना में सीडीओ सूरज पटेल, एएसपी हरेंद्र कुमार व तिलोई में एसडीएम अमित सिंह ने शिकायतों की सुनवाई की।

अमेठी तहसील सभागार में जनसुनवाई कर रहीं डीएम के सामने पहुंचे शिवपुर मजरे करनाईपुर निवासी रोहित ने कहा कि साहब…मनरेगा के तहत वर्ष 2018-19 में मार्ग का निर्माण हुआ था, जिस पर इंटरलॉकिंग निर्माण के लिए लगातार ग्राम पंचायत अधिकारी, खंड विकास अधिकारी समेत कई बार समाधान दिवस में पत्र दिया, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। कहा कि पिछले समाधान दिवस में भी प्रार्थना पत्र दिया था। डीएम ने संबंधित को मामले की जांच कर निस्तारण कराने का निर्देश दिया।

ALSO READ  लखीमपुर खीरी: डीएम ने रजिस्ट्री की जांच में पकड़ी 1.50 लाख की स्टांप चोरी, रिकवरी के आदेश

गुलालगढ़ मजरे डेहरा गांव निवासी अशोक सिंह ने डीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि साहब…वह सेना में वर्ष 2022 से जम्मू कश्मीर में तैनात हैं। विद्युत विभाग की ओर से वर्ष 2023 में उन पर विद्युत चोरी का आरोप लगाकर कार्रवाई की गई। जबकि वह ड्यूटी पर थे और घर का विद्युत कनेक्शन छोटे भाई सत्येंद्र सिंह के नाम पर है। जानकारी होने के बाद विभाग के अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने बिल भुगतान की रसीद देते हुए न्याय की मांग की है। डीएम ने एक्सईएन को शिकायत के निस्तारण का निर्देश दिया।

ALSO READ  चौधरी कैफुल वरा अंसारी दोबारा बने यूपी उर्दू एकेडमी के चेयरमैन, नई कार्यकारिणी को मंजूरी

गंगागंज मोहल्ला निवासी मोहम्मद अली ने शिकायती पत्र देकर बताया कि साहब… कब्रिस्तान व सुरक्षित भूमि पर भूमाफिया कब्जा कर रहे हैं। लगातार शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पीड़ित ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। जिस पर डीएम ने एसडीएम को कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

वहीं, कन्नपुर निवासी सत्यम कोरी ने डीएम के सामने बताया कि गांव में डॉ. आंबेडकर पार्क, खेल मैदान व तालाब की भूमि से अतिक्रमण, आबादी से शराब की दुकान दूर हटवाए जाने व जच्चा-बच्चा केंद्र का निर्माण कराए जाने को लेकर कई बार शिकायती पत्र दिया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अगर समस्या का निस्तारण नहीं हुआ तो पांच नवंबर से गांव स्थित आंबेडकर पार्क में आमरण अनशन पर बैठने को मजबूर होना पड़ेगा।अधिवक्ता राजेश कुमार मिश्र ने ककवा रोड पर बने ओवरब्रिज के दोनों तरफ सर्विस रोड निर्माण कराए जाने की मांग की। बताया कि कार्यदायी संस्था की ओर से निर्माण कार्य ठप कर दिया गया है। जिस पर डीएम ने अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण कर संबंधित को निर्देशित किया।

ALSO READ  कानपुर देहात: एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडे ने सदर कोतवाली अकबरपुर में सुनी जन शिकायतें

तहसील अमेठी में 22 शिकायतें आईं, जिनमें तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया। गौरीगंज में 11 शिकायतों में तीन, तिलोई में 11 व मुसाफिरखाना में 12 शिकायतें आईं। शेष शिकायतों के निस्तारण की जिम्मेदारी संबंधित विभाग को दी गई।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!