Naradsamvad

[post-views]

UP: आगरा के इस क्षेत्र के कई मकानों में आईं दरारें, लोगों में दहशत…मौके पर पहुंचे मंत्री ने दिया ये आश्वासन

[ad_1]

कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आगरा में मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के निर्माण की वजह से मोती कटरा में कई मकानों में दरारें आने की शिकायत की गई है। शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने क्षेत्र में भ्रमण कर पीड़ित लोगों से मुलाकात की। नुकसान का जायजा लिया। कैबिनेट मंत्री ने जिलाधिकारी से बातकर पीड़ित परिवारों को हुई क्षति का आकलन कराने के लिए कहा है।

शहर का पुराना इलाका होने की वजह से मोती कटरा क्षेत्र में मेट्रो के निर्माण कार्य की वजह से कई मकान क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। कई मकानों में दरारें आई हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मेट्रो प्रशासन की लापरवाही की वजह से क्षेत्र के कई मकान गिरने की स्थिति में हैं। जिसकी वजह से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। मंत्री के भ्रमण के दौरान कन्हैयालाल कुशवाहा, रणवीर सिंह, डॉ. मनोज गोस्वामी, पार्षद मुन्ना सिंह प्रजापति, रणवीर सिंह, सुनील कर्मचंदानी, मुकेश गुप्ता, महेंद्र भाटी आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें –  UP: मां को इस बात का था डर…इसलिए करवा दी बहू और बेटे की हत्या, 10 महीने पहले हुई थी शादी

सर्किट हाउस में आज होगी बैठक

मेट्रो निर्माण में जिम्मेदार अधिकारियों की और से अब तक पीड़ित परिवार से मुलाकात नहीं करने पर कैबिनेट मंत्री ने आक्रोश व्यक्त किया। कहा कि ऐसा हरगिज नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने जिलाधिकारी से बात कर शनिवार को सर्किट हाउस में जिलाधिकारी और आगरा मेट्रो कॉरपोरेशन के जिम्मेदार अधिकारियों को बैठक कर हल निकालने की बात कही है।

[ad_2]

Source link

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

694743
Total Visitors
error: Content is protected !!