Naradsamvad

[post-views]

पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप नें अमराई गांव भुण्ड में गंगा गारमेंट्स का किया शुभारंभ

राघवेन्द्र मिश्रा/कृष्ण कुमार शुक्ला-एडिटर

रामनगर बाराबंकी। ब्लॉक सूरतगंज इलाके के अमराई गांव भुण्ड में रविवार को गंगा गारमेंट्स का शुभारंभ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द कुमार सिंह गोप ने फीता काटकर किया। पूर्व मंत्री के स्वागत कार्यक्रम के आयोजक विजय सिंह, सुनील सिंह व शिव फिलिंग स्टेशन महादेवा के प्रबंधन सुरेंद्र सिंह व मनीष सिंह ने पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया।

तो वहीं पूर्व विधायक रामगोपाल रावत व बाराबंकी सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ.कुलदीप सिंह का भी मौजूद लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान अरविन्द सिंह गोप ने कहा आज के युवाओं का मजबूत हथियार उनका निजी रूप से रोजगार से जुड़ना है। क्योंकि वर्तमान सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल है। उन्होंने कहा युवाओं का भविष्य स्वरोजगार में ही सुरक्षित है।  गोप ने कार्यक्रम के आयोजक विजय सिंह को गंगा गारमेंट्स खोलने की बधाई दी। कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर अनूप सिंह भानू प्रताप सिंह,वीरेंद्र सिंह,मनोज सिंह ,मास्टर मर्याद सिंह,अशोक सिंह डॉयरेक्टर,अवधेश सिंह,वीरेंद्र प्रधान,पिंटू सिंह,मास्टर मनीष सिंह,प्रधान प्रतिनिधि कुलभूषण सिंह ,प्रधान चंदन सिंह,विनोद यादव, मोहम्मद असलम,के.वी सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Loading

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1605166
Total Visitors
error: Content is protected !!