Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
Child welfare committee stopped the marriage of a teenager | बाल कल्याण समिति ने किशोरी की रोकी शादी: बुआ-फूफा कर रहे थे शादी की तैयारी, 16 जनवरी को आने वाली थी बारात – Jalaun News Transport Minister inspects projects worth Rs 3200 crore | परिवहन मंत्री ने देखीं 3200 करोड़ की परियोजनाएं: गंगा पार का नाव से किया निरीक्षण, कहा- डॉल्फिन व्यू प्वॉइंट भी बनेगा – Ballia News House collapsed after rain in Agra | आगरा में बरसात के बाद गिरा घर: सेक्टर चार में है घर, घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती – Agra News Accountant arrested on BDO’s FIR | BDO की FIR पर लेखाकार गिरफ्तार: सरकारी कार्यों में गड़बड़ी, कागजात को जानबूझकर छिपाने का था केस – Hardoi News Prayagraj Maha Kumbh fame Harsha Richharia parents Sanyas | महाकुंभ में फेमस हर्षा रिछारिया के मां-पिता से बात: बोले- मेरी बेटी ने संन्यास नहीं, गुरु दीक्षा ली है; हम जल्द उसकी शादी कर देंगे Samman Nidhi will be stopped if farmer registration is not done | फार्मर रजिस्ट्री न होने पर रुकेगी सम्मान निधि: अधिकारी गांव में लगाएंगे चौपाल, एक सप्ताह में पूरा करना होगा – Bahraich News
[post-views]

Kundarki By Election: सपा ने हाजी रिजवान को दिया टिकट, भाजपा ने रामवीर सिंह को उतारा, रोचक हुआ मुकाबला


भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह, सपा प्रत्याशी रिजवान
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


समाजवादी पार्टी (सपा) ने कुंदरकी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशी के रूप में हाजी रिजवान को मैदान में उतारा है। सपा ने यह घोषणा उत्तर प्रदेश की नाै विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर की है। सपा की इस घोषणा के बाद कुंदरकी उपचुनाव में मुकाबला दिलचस्प हो गया है।

Trending Videos

हाजी रिजवान लंबे समय से पार्टी के सक्रिय सदस्य रहे हैं। पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार चुनकर मजबूत संगठन और जमीनी स्तर के जुड़ाव को और अधिक सशक्त बनाने की रणनीति अपनाई है। कुंदरकी सीट पर उपचुनाव के लिए सपा और भाजपा, बसपा के बीच सीधा मुकाबला होने की संभावना है।

इस चुनाव में क्षेत्रीय मुद्दों के साथ-साथ सत्ताधारी पार्टी के कार्यकाल और समाजवादी पार्टी के स्थानीय विकास एजेंडे पर वोटरों का रुख देखने लायक होगा।

रोचक हुई उपचुनाव की जंग

कुंदरकी विधानसभा सीट पर भाजपा ने रामवीर सिंह को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। सपा ने फिर से मो. रिजवान पर दांव खेला है। डोमघर के रहने वाले हाजी रिजवान ने अपने राजनीतिक करिअर की शुरुआत जिला पंचायत से शुरू की थी। सबसे पहले वह जिला पंचायत सदस्य चुने गए थे।

वर्ष 2002 में समाजवादी पार्टी ने पहली बार उन्हें कुंदरकी विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ाया, जिसमें उन्होंने जीत दर्ज की। इसके बाद 2007 में पार्टी ने उन्हें फिर से टिकट दिया। इसमें वह वह कुछ वोट से चुनाव हार गए थे। पार्टी ने 2012 और 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्हें फिर से प्रत्याशी बनाया और दोनों ही चुनाव में रिजवान ने जीत हासिल की।



Source link

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1049695
Total Visitors
error: Content is protected !!