Naradsamvad

भाजपा नेता बृजभूषण सिंह ने दिव्यदृष्टि धर्मार्थ आँख के अस्पताल का किया उद्घाटन

राघवेन्द्र मिश्र/कृष्ण कुमार शुक्ल(नारद संवाद न्यूज़ एजेंसी)
रामनगर बाराबंकी।तहसील क्षेत्र के सूरतगंज कस्बे की पुलिस चौकी के पास दिव्यदृष्टि धर्मार्थ आँख के अस्पताल का भव्य उद्घाटन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह द्वारा फीता काटकर चिकित्सालय का लोकार्पण किया गया।अस्पताल के संचालक डॉ संजय सिंह एवं जिला पंचायत सदस्य गुड्डू सिंह द्वारा मुख्य अतिथि सहित विशिष्ट अतिथि प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा रामबाबू द्विवेदी का माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया गया।इस कार्यक्रम में शैलेन्द्र प्रताप सिंह आशीष सिंह शेखर हयारन नागेन्द्र प्रताप संजीव सिंह राजीव सिंह विवेक सिंह विद्यासागर पाण्डे अशोक शुक्ला अयोध्या प्रसाद अवस्थी सरोज वर्मा आदेश सिंह रैकवार नवनीत तिवारी राजेश तिवारी आदि गणमान्य लोग शामिल रहे।सूरतगंज से पूर्व सर्वप्रथम केशरीपुर क्रॉसिंग पर रामबाबू द्विवेदी व राजेश तिवारी द्वारा तो महादेवा के मुख्यद्वार पर कुंवर मोनू भास्कर व करनी सेना बहराइच के जिलाध्यक्ष की अगुवाई में पूर्व सांसद का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।मझौनी ग्राम के पास अनिल अवस्थी कोमल तिवारी व भोला सिंह द्वारा सैकड़ो ग्रामीणों के साथ माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।वहीं दीपक सिंह सरल की अगुवाई में सैकड़ों ग्रामीणों ने रानीगंज कस्बे में कौशल बीज भंडार का उद्घाटन कर रहे बृजभूषण शरण सिंह का माल्यार्पण कर व नारे लगाकर स्वागत किया।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

611463
Total Visitors
error: Content is protected !!