Naradsamvad

[post-views]

शारदा सहायक नहर में तैरता दिखा महिला का शव

naradsamvad logo

 

 

बाराबंकी।थाना बदोसरांय क्षेत्र के अंतर्गत शारदा सहायक नहर कसरैला झील में एक महिला का शव पानी में बहता हुआ देखा गया तो पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।महिला के शव को बाहर निकाला गया।शव एक हफ्ता पुराना होने के कारण गल गया था,जिससे यह लग रहा था महिला का शव कई दिन पुराना है।रविवार को बदोसरांय थाना क्षेत्र के कसरैलाडीह गांव के समीप एक करीब 25 वर्षीय अज्ञात महिला का शव शारदा सहायक नहर मे बहता नजर आया तो लोग जमा हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवा कर महिला के शव को पहचान कराने की कोशिश की गई, लेकिन कोई भी पहचान नहीं हो सकी।इस संबंध में बदोसरांय थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया शव को बाहर निकाल कर जिला मुख्यालय भेज दिया गया है शिनाख्त कराई जा रही है।

Loading

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1743515
Total Visitors
error: Content is protected !!