Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
बाबा पारस नाथ इंटरनेशनल एकेडमी के चार छात्रों ने ओलंपियाड में नाम किया रोशन An illegal colony was being developed behind the Swarved temple | स्वर्वेद मंदिर के पीछे डेवलप हो रही थी अवैध कालोनी: बुलडोजर से VDA ने गिराई 60 बिस्वा में हुई बाउंड्री – Varanasi News UAE Shahzadi Khan Case; Father Shabbir Khan | Abu Dhabi Child Murder | शहजादी की आंखों पर पट्टी बांधी, दिल पर मारी गोली: पिता बोले- न्यूड वीडियो बनाकर बेटी से जबरदस्ती जुर्म कबूलवाया, CBI जांच हो Neighbors took over the widow’s house | पड़ोसियों ने विधवा का मकान हथियाया: महोबा में जबरन डाला दूसरा ताला, 7 महीने से न्याय के लिए भटक रही बुजुर्ग – Mahoba News Varanasi Masan Holi Story; Aghori Baba | Manikarnika Ghat | काशी में जलती चिता की राख से होली: गले में नरमुंड, जिंदा सांप मुंह में दबाकर नृत्य; एक चुटकी भस्म के लिए घंटों इंतजार The body of CHC superintendent was cremated | सीएचसी अधीक्षक के शव का हुआ अंतिम संस्कार: पिता-पुत्र ने दी मुखाग्नि; बाथरूम में मिला था शव, पीएम में हार्टअटैक से मौत की पुष्टि – Sultanpur News
[post-views]

देश में इण्डिया गठबन्धन की सरकार बनते ही सरकार पहले नौजवानों के सपनों को साकार करने का काम करेगी:तनुज पुनिया

 

कृष्ण कुमार शुक्ल नारद संवाद न्यूज बाराबंकी

बाराबंकी।भाजपा सरकार ने देश के नौजवानों को प्रति वर्ष दो करोड़ रोजगार देने का सपना दिखाकर ठगा है, इस सरकार में सबसे ज्यादा उत्पीड़न नौजवानों का हुआ है,आज युवक कांग्रेस के कार्यकार्ताओं की नैतिक जिम्मेदारी है कि,भाजपा सरकार की नौजवान विरोधी, रोजगार विरोधी नीति, पर्चा लीक प्रकरण और चुनावी बांड के जरिये किये गये महान घोटाले को नौजवानों के बीच में ले जायें और उन्हें इन्डिया गठबन्धन के युवा न्याय गारन्टी की जानकारी दे, इण्डिया गठबन्धन की सरकार बनते ही हर बेरोजगार युवक जो स्नातक या डिप्लोमा होल्डर है उसे पहली नौकरी के तहत 1 लाख रूपये सालाना सरकार देगी।उक्त उद्गार जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर सोमवार को आयोजित युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक सिंह शिवहरे ने विचार व्यक्त किये।युवक कांग्रेस की बैठक में इण्डिया गठबन्धन के कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया तथा राष्ट्रीय सचिव एजाज चौधरी तथा विशाल चौधरी विशेेष रूप से मौेजूद थे,बैठक की अध्यक्षता युवक कांग्रेस के अध्यक्ष सिंकदर अब्बास रिजवी तथा संचालन शिवम् तिवारी ने किया।संसदीय क्षेत्र बाराबंकी से इण्डिया गठबन्ध के प्रत्यासी तनुज पुनिया ने कहा कि देश में बैठी भाजपा की निरंकुश और नादिरशाही सरकार जो देश में लोकतन्त्र और संविधान को खत्म करने पर उतारू है उसे उखाड़ फेकने की जिम्मेदारी आप नौजवानों की है। देश में इण्डिया गठबन्धन की सरकार बनते ही सरकार पहले नौजवानों के सपनों को साकार करने का काम करेगी देश में 30 लाख खाली पड़े सरकारी नौकरी के पदों को भरने का काम, युवा रोशनी गारन्टी के तहत पांच हजार करोड़ के राष्ट्रीय स्कीम से जिलास्तर पर युवाओं को स्टार्ट-अप फंड देकर नौजवानों को उद्यमी बनाने का, पेपर लीक की रोकथाम करने वाला नया कानून जो परीक्षाओं का विश्वसनीय आयोजन करेगा, कानून बनाने का काम इण्डिया गठबन्धन की सरकार करेगी आपका भविष्य सुरक्षित रहे आपके सपने साकार हो इसके लिये हम आपसे अनुरोध करने आये हैं कि नौजावनों जागो तुममें नयी ऊर्जा है। आप देश के सुनहरे भविष्य के लिए जाति धर्म के बन्धन से ऊपर उठकर अपनी ताकत का इस्तेमाल इण्डिया गठबन्धन के प्रत्याशी को जिताने में लगाए।आज के इस माहौल में देश में लोकतन्त्र और संविधान को बचाने की लड़ाई सिर्फ और सिर्फ इण्डिया गठबन्धन लड़ रहा है, नौजवान भाईयों आपकों आगे बढ़कर इस धर्म युद्ध में अपनी नव ऊर्जा के साथ सिपाही की भूमिका निभाकर संसदीय क्षेत्र में इण्डिया गठबन्धन के प्रत्याशी को भारी मतों से जिताकर देश में इण्डिया गठबन्धन की सरकार बनाने में अपनी अग्रणी भूमिका अदा करनी है यही आपके भाई आपसे अनुरोध करने आया है। 

युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रदेश प्रभारी एजाज चौधरी ने इण्डिया गठबन्धन के प्रत्याशी तनुज पुनिया को भारी मातों से जिताने की अपील करते हुये कहा कि जनता ने भाजपा की जालिम सरकार को सत्ता से हटाने का और इण्डिया गठबन्धन की सरकार बनाने का मन बना लिया है जिसमें नौजवानों की अहम भूमिका होगी आपके पक्के इरादों और मेहनत से इण्डिया गठबन्धन के प्रत्याशी की भारी मतों से जीत होगी। 

जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष सिकंदर अब्बास रिजवी ने राष्ट्रीय प्रदेशीय नेतृत्व के आये सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए जनपद के कोने-कोने से आये युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से इण्डिया गठबन्धन के प्रत्याशी तनुज पुनिया को भारी बहुमत से जिताने का अनुरोध किया। बैठक को मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव विशाल चौधरी प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष मो० शरीफ कार्यवाहक अध्यक्ष अंकित तिवारी प्रदेशीय महासचिव प्रद्युमन सिंह, मुकेश अवस्थी दीपक पाण्डेय सन्तोष चौहान तथा प्रदेश कांग्रेस के सदस्य रामानुज यादव ने सम्बोधित किया तथा मुख्य रूप से सना रिजवी, नीरज कुमार शुभम वर्मा, सत्यम सिंह अल्ताफ कुरेशी, अंकुर यादव मो० सलमान सत्यम मिश्रा राज वर्मा, रामवचन रावत, मेंहदी रजा अनुराग तिवारी सहित सैकडों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Loading

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1432886
Total Visitors
error: Content is protected !!