Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
Transport Minister inspects projects worth Rs 3200 crore | परिवहन मंत्री ने देखीं 3200 करोड़ की परियोजनाएं: गंगा पार का नाव से किया निरीक्षण, कहा- डॉल्फिन व्यू प्वॉइंट भी बनेगा – Ballia News House collapsed after rain in Agra | आगरा में बरसात के बाद गिरा घर: सेक्टर चार में है घर, घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती – Agra News Accountant arrested on BDO’s FIR | BDO की FIR पर लेखाकार गिरफ्तार: सरकारी कार्यों में गड़बड़ी, कागजात को जानबूझकर छिपाने का था केस – Hardoi News Prayagraj Maha Kumbh fame Harsha Richharia parents Sanyas | महाकुंभ में फेमस हर्षा रिछारिया के मां-पिता से बात: बोले- मेरी बेटी ने संन्यास नहीं, गुरु दीक्षा ली है; हम जल्द उसकी शादी कर देंगे Samman Nidhi will be stopped if farmer registration is not done | फार्मर रजिस्ट्री न होने पर रुकेगी सम्मान निधि: अधिकारी गांव में लगाएंगे चौपाल, एक सप्ताह में पूरा करना होगा – Bahraich News Pradhan threatened her husband with a gun | प्रधान पति को तमंचे से धमकाया: पुराने विवाद में आरोपी ने रोका रास्ता, जान से मारने की धमकी – Baghpat News
[post-views]

प्रदेश में सजा दिलाने में अव्वल बाराबंकी में दिनदहाड़े धारदार हथियार से पत्नी का सर किया धड़ से अलग मचा हड़कंप

 

ब्यूरो रिपोर्ट कृष्ण कुमार शुक्ल/अब्दुल मुईद बाराबंकी

बाराबंकी। थाना फतेहपुर क्षेत्र अन्तर्गत शुक्रवार को एक दिल दहलाने वाली वारदात हुई है।जहा पति ने पत्नी की गर्दन काटकर हत्या कर दी।इसके बाद पति कटा हुआ सिर हाथ में लेकर रोड के रास्ते से थाने जा रहा था।रास्ते में ही पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया।आरोपी पति ने पुलिसवालों से कहा कि मैंने पत्नी की हत्या कर दी। गिरफ्तार कर लो।पूरी वारदात फतेहपुर कोतवाली के बसारा गांव की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार हत्या के आरोपी पति का नाम अनिल है। शुक्रवार सुबह घर में उसको एक प्रेम पत्र मिल गया। इसके बाद आपा खो दिया। घर में रखा धारदार हथियार (बांका) उठाकर पत्नी का सिर काट डाला।पड़ोसियों ने बताया कि आरोपी को शक था कि पत्नी का किसी और से प्रेम प्रसंग है। पुलिस घटना के बारे में पूछताछ कर रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों की 8 साल पहले शादी हुई थी। इसके पहले भी दोनों में विवाद हुआ था। अनिल को शक था कि उसकी पत्नी का किसी ओर से अफेयर है। इसे लेकर पहले भी दोनों में विवाद होता रहता था।मालूम हो कि पत्नी की तेज चीख और फिर खामोशी… अनिल कनौजिया पत्नी वंदना उम्र 24 एक साल के बेटे के साथ रहता था। वह मिस्त्री का काम करता है। पड़ोसियों ने बताया कि सुबह उसके घर से लड़ाई झगड़े की आवाज आ रही थी। क्योंकि, अक्सर दोनों में विवाद होता रहता है। इसलिए कोई घर नहीं गया। थोड़ी देर में वंदना की तेज चीख सुनाई दी।यह सुनकर पड़ोसी अनिल के घर पहुंचे तो वहां का नजारा देख दंग रह गए।अनिल अपने एक हाथ में वंदना का कटा हुआ सिर पकड़े हुए था। दूसरे हाथ में खून से लथपथ बांका था। यह देखकर डर के मारे पड़ोस के लोग भाग गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह अनिल सुबह काम पर चला गया था। हालांकि, थोड़ी देर बाद वह फिर वापस घर आ गया। पत्नी उस वक्त घर के काम कर रही थी। उसने पत्नी को कमरे के अंदर बुलाया। कमरे के अंदर बांके से सिर काटकर हत्या कर दी। इसके बाद अनिल पत्नी के सिर को बाल से पकड़कर पुलिस चैकी इसरौली की ओर चलने लगा। रास्ते में जो भी उसे देखता डर कर किनारे खड़ा हो जाता। प्रेमी की चिट्ठी देख खोया आपा… काट डाला गला एक हाथ में बांका और दूसरे हाथ में पत्नी का कटा हुआ सिर लेकर जा रहे अनिल ने लोगों से कहा कि आज तो हद हो गई। वंदना के अफेयर का शक सही निकला।उसके प्रेमी की चिट्ठी मैंने देखी तो फिर मैं अपने आप पर काबू नहीं रख पाया। इसीलिए हत्या कर दी। पुलिस ने रास्ते में ही अनिल को रोक कर गिरफ्तार कर लिया। घटना की सूचना पाकर सीओ मौके पर पहुंच गए हैं।पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि वारदात के बाद पुलिस तत्काल हरकत में आई। पुलिस ने आरोपी पति अनिल कुमार कनौजिया को पत्नी के सिर और बांका के साथ गिरफ्तार कर लिया है। अनिल राजगीर का काम करता है। एसपी के मुताबिक पति अनिल को शक था कि पत्नी के किसी के साथ अवैध संबंध हैं।वह उससे बात भी करती है। इसी वजह से वह काफी गुस्से में रहता था और आज इस वारदात को अंजाम दे दिया। मुकदमा दर्ज करके पूरे मामले की जांच-पड़ताल पुलिस कर रही है। पूरे मामले की जांच करके आरोपी पति के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Loading

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1048308
Total Visitors
error: Content is protected !!