Naradsamvad

[post-views]

अपर पुलिस महानिदेशक पीयूष मोर्डिया ने एस पी दिनेश कुमार सिंह को पदक चिन्ह लगाकर सम्मानित किया

रिपोर्ट/वाइस एडिटर कृष्ण कुमार शुक्ल नारद संवाद न्यूज

 बराबंकी।भारत सरकार द्वारा सराहनीय सेवाओ के लिए पुलिस अधीक्षक बाराबंकी दिनेश कुमार सिंह को पुलिस पदक एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया है। वर्ष 2022 के स्वतंत्रता दिवस पर श्री सिंह की सराहनीय सेवा हेतु पुलिस पदक देने की घोषणा भारत सरकार द्वारा की गई थी। आज मंगलवार को अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन लखनऊ पीयूष मोर्डिया द्वारा पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह को उक्त पुलिस पदक चिन्ह लगाकर सम्मानित किया गया तथा प्रशस्ति पत्र भी दिया गया। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी को यह पदक एवं प्रशस्ति पत्र मिलने पर जनपद के समस्त पुलिस कर्मियों में हर्ष एवं उल्लास है।

Loading

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1945147
Total Visitors
error: Content is protected !!