Naradsamvad

[post-views]

शारदीय नवरात्र में जगह-जगह रखी गई मां दुर्गा जी की भव्य मूर्तियां

 

 

 

रिपोर्ट /वाइस एडिटर कृष्ण कुमार शुक्ल

रामनगर बाराबंकी। रामनगर तहसील क्षेत्र में आज शारदीय नवरात्र के प्रथम दिवस वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मां दुर्गा की मूर्तियां रखी गई। रामनगर, रानी बाजार ,दलसराय, त्रिलोकपुर, सूरतगंज, भैरमपुर, लालपुर, महादेवा, मीतपुर,गर्री, रानीगंज, अमोली कला, बिंदौरा परसपुर सहित गांवों व कस्बों में दुर्गा मां की मूर्तियां रखी गई।शारदीय नवरात्र के प्रथम दिवस पर आज भक्तों ने मां के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री का दर्शन पूजन किया।

 

मां के ब्रह्मचारिणी स्वरूप का दर्शन पूजन आज

नवरात्रि के दूसरे दिवस आज भक्त मां के ब्रह्मचारिणी स्वरूप का दर्शन पूजन करेंगे। मां ब्रह्मचारिणी ज्ञान व बुद्धि की प्रदाता हैं। 

मां ब्रह्मचारिणी की पूजा विधि:मां ब्रह्मचारिणी को गंगाजल से स्नान करा कर वस्त्र, पुष्प ,फल आदि समर्पित करें। माता जी को विशेष रूप से सिंदूर और लाल पुष्प जरूर अर्पित करें। ऐसी मान्यता है कि मां ब्रह्मचारिणी की पूजा में केसर की खीर, हलवा या चीनी का भोग लगाने पर मां की कृपा शीघ्र ही प्राप्त होती है। 

ऊं ऐं हीं क्लीं ब्रह्मचारिण्यै नम:मंत्र का श्रद्धा और विश्वास के साथ जाप करने पर भक्तो की समस्त मनोकामनाएं शीघ्र ही पूरी होती हैं।

Loading

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1605588
Total Visitors
error: Content is protected !!