Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
बाबा पारस नाथ इंटरनेशनल एकेडमी के चार छात्रों ने ओलंपियाड में नाम किया रोशन An illegal colony was being developed behind the Swarved temple | स्वर्वेद मंदिर के पीछे डेवलप हो रही थी अवैध कालोनी: बुलडोजर से VDA ने गिराई 60 बिस्वा में हुई बाउंड्री – Varanasi News UAE Shahzadi Khan Case; Father Shabbir Khan | Abu Dhabi Child Murder | शहजादी की आंखों पर पट्टी बांधी, दिल पर मारी गोली: पिता बोले- न्यूड वीडियो बनाकर बेटी से जबरदस्ती जुर्म कबूलवाया, CBI जांच हो Neighbors took over the widow’s house | पड़ोसियों ने विधवा का मकान हथियाया: महोबा में जबरन डाला दूसरा ताला, 7 महीने से न्याय के लिए भटक रही बुजुर्ग – Mahoba News Varanasi Masan Holi Story; Aghori Baba | Manikarnika Ghat | काशी में जलती चिता की राख से होली: गले में नरमुंड, जिंदा सांप मुंह में दबाकर नृत्य; एक चुटकी भस्म के लिए घंटों इंतजार The body of CHC superintendent was cremated | सीएचसी अधीक्षक के शव का हुआ अंतिम संस्कार: पिता-पुत्र ने दी मुखाग्नि; बाथरूम में मिला था शव, पीएम में हार्टअटैक से मौत की पुष्टि – Sultanpur News
[post-views]

पुलिस अधीक्षक ने सुंधियामऊ पुलिस चौकी का किया शुभारंभ

 

 

           रिपोर्ट/दीपक सिंह सरल नारद संवाद

रामनगर/ बाराबंकी।पुलिस और जनता के बीच आपसी तालमेल से क्षेत्र में क्राइम की घटनाओं में गिरावट आएगी। सभी जाति धर्म के लोग आपस में मिल जुलकर मनाए त्यौहार, बाराबंकी के महादेवा और देवा की तहजीब का जिक्र लोग अदब से करते हैं। इस पुलिस चौकी में जिन लोगों ने तन मन धन से योगदान दिया है उन सभी का धन्यवाद। उक्त उद्गार सुंधियामऊ पुलिस चौकी का शुभारंभ करने पहुंचे बाराबंकी पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने व्यक्त किए। गुरुवार सुबह से ही रामनगर थाना क्षेत्र के कस्बा सुंधियामऊ में स्थित पुलिस चौकी के शुभारंभ के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई थी। पुलिस चौकी रानी की तरह सजाई गई थी जिसमें गुब्बारे और फूलों से सजावट देखते ही बनती थी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अखिलेश नारायण ने कहा भारत देश किसानों का देश है और हमारे किसान भाई अपनी बर्बादी की गाथा स्वयं लिखते हैं क्योंकि जब हमारे खेतों में होने का समय होता है तो हम फिजूल के लड़ाई झगड़े में अपना समय बर्बाद करते हैं मैं भी एक किसान का पुत्र हूं इसलिए किसानों के दर्द को भली भांति जानता हूं। एक बार झगड़ा करने से हमारी तीन पीढ़ियां बर्बाद होती हैं, गलत करने वाले हो सकता है तात्कालिक रूप से फायदे में रहते हों परंतु गलत करने के लंबे समय तक फायदे नहीं सिर्फ नुकसान होते हैं और हमें आपको यह सोचने की बहुत अधिक जरूरत है। आगे उन्होंने कहा देश में जल कम पड़ रहा है ऑक्सीजन कम पड़ रही है इसके लिए हम जल संरक्षित करते हैं और पौधे लगाते हैं परंतु हमारी सभ्यता नष्ट हो रही है हमारे संस्कार खत्म हो रहे हैं इसके लिए हम चिंतित नहीं हैं। हमें देखना चाहिए कि हम आने वाली पीढ़ियों को क्या देकर जा रहे हैं। लड़ाई झगड़े अशांति या सुख शांति और समृद्धि हम मेहनत से ही अपना विकास कर सकते हैं और हमारा विकास ही देश का विकास है। लड़ाई करने वाले लोग सभ्यता मानवता और देश को नुकसान ही पहुंचाते हैं। उनके उद्बोधन को सुनकर प्रांगण में बैठे लोगों ने खूब तालियां बजाते हुए अपना समर्थन दिया। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आशुतोष मिश्रा ने कहा हमें अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करना चाहिए हम चाहे जिस पद पर हों। रामनगर सर्किल ऑफिसर हर्षित चौहान ने कहा पुलिस हमेशा संकट के समय जनता के साथ खड़ी होती है उसी तरह जनता को भी पुलिस के सहयोग के लिए आगे आना चाहिए। एक पुरानी कहावत है ताली हमेशा दोनों हाथों से बजती है। कार्यक्रम में पहुंचे ब्लाक प्रमुख रामनगर संजय तिवारी ने चौकी प्रांगण में इंटरलॉकिंग लगवाने का वादा किया। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी ने इस दौरान चौकी क्षेत्र में कार्यरत कांस्टेबल को आवाज दी उनकी आवाज पर पहुंचे हेड कांस्टेबल सुनील यादव ने अपने उद्बोधन में कहा जनता और पुलिस का साथ चोली और दामन का होता है इस क्षेत्र की जनता सहयोग की भावना रखती है। जिसका परिणाम आज सामने है क्षेत्र की जनता के सहयोग से ही आज हम सभी को छत मिली है। मैं आप क्षेत्र वासियों को विश्वास दिलाता हूं कि जो सहायता आपको 11 किलोमीटर अधिक दूरी तय करने पर मिलती थी वह अब अभिलंब आप लोगों को प्राप्त होगी। एडिसनल आशुतोष मिश्र ,एसडीएम अनुराग सिंह,सर्किल ऑफीसर फतेहपुर रघुबीर सिंह, बदोसराय थाना प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र सिंह,रामनगर थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश पांडे, सुंधियामऊ चौकी प्रभारी अमर बहादुर सिंह आदि लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सदस्य महासभा उत्तर प्रदेश मुख्य संगठन मंत्री ध्रुव कुमार सिंह,प्रदेश संरक्षक विद्यासागर पांडे,प्रधान हारून,प्रधान भुल्लन अवस्थी,मंसाराम जयसवाल,प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक सिंह,प्रधान रिंकू वर्मा,प्रधान शिवम मिश्रा,प्रधान प्रतिनिधि अमीर सिंह,प्रधान प्रतिनिधि इमरान अंसारी, प्रधान अशोक वर्मा,पूर्व प्रधान मुन्ना अंसारी,मोहन रावत, मो सुएब,मनोज वर्मा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Loading

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1433056
Total Visitors
error: Content is protected !!